
जयपुर।
प्रदेश में बारिश का दौर कम होने के बाद सब्जियों की आवक में बढ़ोतरी हुई है। इसके कारण थोक मंड़ी में सब्जियों के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले एक सप्ताह से भावों के उछाल से आमजन को परेशान करने वाला प्याज के थोक मूल्य में 10 से 15 रुपए प्रति किलो तक की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि सब्जियों के खुदरा मूल्य में अब भी कमी नहीं आई है।
मुहाना मंड़ी के जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ उपाध्यक्ष इमरान कुरैशी के अनुसार, मंड़ी में अब लगभग सभी सीजनल सब्जियों की आवक शुरू हो गई है। इससे पिछले कुछ सप्ताह से सब्जियों के भाव में कम हुए है। मुख्य रूप से टमाटर, प्याज, अदरक और लहसुन के भाव में गिरावट दर्ज की गई है।
कम नहीं हो रहे खुदरा भाव
आवक बढ़ने और थोक में दाम कम होने के बाद भी सब्जियों के खुदरा भाव में खास कमी नहीं आई है। प्याज खुदरा मेें अब भी 50 रुपए प्रतिकिलो की दर से बिक रहा है। वहीं टमाटर का भाव भी 60 से 70 रुपए प्रतिकिलो तक चल रहा है। अन्य सब्जियों के थोक दाम में भी कोई खास गिरावट नहीं आई है।
15 से 25 रुपए किलो प्याज
मुहाना मंड़ी के आलू आढ़तिया संघ के अध्यक्ष शिवशंकर शर्मा ने बताया कि में मंगलवार को प्याज के भाव 15 से 25 रुपए प्रति किलो तक रहे हैं। इसके अलावा आलू भी 8 से 12 रुपए प्रति किलो और लहसुन 80 से 150 रुपए प्रति किलो केे भाव से थोक में बिक रहा है। पिछले सप्ताह अचानक प्याज के भाव में उछाल आया था और इसके थोक भाव 35 से 37 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए थे।
शुल्क से बढ़ी आवक
प्रदेश में मुख्य रूप से बाहरी राज्यों से प्याज की आवक बढ़ी है। इसका मुख्य कारण सरकार की ओर से प्याज के निर्यात पर 40 फीसदी शुल्क लगाना भी माना जा रहा है। इसके चलते थोक व्यापारियों ने निर्यात के स्थान पर मंड़ियों में सप्लाई शुरू कर दी है। भावों में उछाल का कारण मुख्य रूप से इस साल हुई बेमौसम बारिश भी रही। इसके कारण अलवर, सीकर जैसे मुख्य प्याज उत्पादक क्षेत्रों में कई जगह फसल का खराबा हुआ था।
टमाटर भी हुआ सस्ता
वहीं पिछले दिनों 300 रुपए प्रति किलो तक बिकने वाला टमाटर अब 70 रुपए प्रति किलो के पास तक पहुंच चुका है। इसका मुख्य कारण सरकार की ओेर से सस्ते दरों पर टमाटर बेचना भी माना जा रहा है। इसके अलावा सरकार की ओर से टमाटर का अतिरिक्त स्टॉक भी रिलीज किया गया है।
मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव
टमाटर 35 से 40 रुपए
मिर्ची 20 से 25 रुपए
बारीक मिर्च 35 से 40 रुपए
फूल गोभी 20 से 30 रुपए
पत्ता गोभी 15 से 20 रुपए
करेला 20 से 25 रुपए
शिमला मिर्च 30 से 40रुपए
नींबू 15 से 20 रुपए
लॉकी 5 से 7रुपए
भिंडी 5 से 10रुपए
अदरकनई 60 से 70 रुपए
गवार फली 60 से 65 रुपए
बैंगन 10से 15 रुपए
कद्दू 5 रुपए
खीरा 15 से 20 रुपए पॉलीहाउस
Published on:
22 Aug 2023 01:25 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
