9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव से पहले फिर चर्चा में आया कन्हैयालाल हत्याकांड, भाजपा ने क्या किया, इसे लेकर गहलोत ने किया वीडियो जारी..

पूर्व सीएम अशोक गहलोत की ओर से वीडियो जारी किया गया है।

3 min read
Google source verification
 Ashok Gehlot

Ashok Gehlot

जयपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लग चुकी है। कांग्रेस, भाजपा व अन्य दल चुनाव को लेकर मैदान में उतर चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लोकसभा चुनाव को लेकर फ्रंट फुट पर आ चुके हैं। आचार संहिता लगने के बाद आज सुबह पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर राजस्थानवासियों से एक बेहद जरूरी अपील की है।

गहलोत ने कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह करती है और यही भाजपा का राजनीतिक आधार है। विधानसभा चुनाव में कहा कि हिंदुओं को दिए 5 लाख और मुसलमानों को दिए 50 लाख। इस तरीके से भाजपा ने लोगों को गुमराह किया था। गहलोत ने कहा कि उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में उन्होंने 2 घंटे में आरोपियों को पकड़ा और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा राशि दी। दो बच्चों को सरकारी नौकरी दी। उसके बाद केस एनआईए को दे दिया गया। अगर यह कन्हैयालाल हत्याकांड केस उनके पास में होता तो आज तक आरोपियों को फांसी लगा दी जाती।

गहलोत ने कहा कि राजस्थान में वर्तमान सरकार की ओर से अब तक कोई काम नहीं किया गया। कांग्रेस सरकार के समय शिक्षा में, स्वास्थ्य में, सोशल सिक्योरिटी के अंदर व अन्य सभी क्षेत्र में योजनाएं बनाई गई। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को बिजली के अंदर छूट दी गई। किसानों को भी इसमें शामिल किया गया। ताकि लोगों को राहत मिले। मैंने विधायकों से कहा था कि मैं देते-देते नहीं थकूंगा। तुम लेते लेते थक जाओगे। यही भावना हमारी रही। हमारी योजनाओं की वजह से राजस्थान देशभर में चर्चा में आया और कई प्रदेशों में आज भी हमारी योजनाओं को अपनाया जा रहा है

आज राजस्थान में सरकार काम नहीं कर पा रही...

गहलोत ने कहा कि आज राजस्थान में क्या हो रहा है। आज राजस्थान में कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है विकास कार्य पूरी तरीके से ठप हो चुका है। अभी दो से तीन महीने सरकार को बने हुए हैं हुए हैं। हमारी तमाम योजनाओं को बंद किया जा रहा है या उन्हें कमजोर करने का काम किया जा रहा है। यहां तक की राजीव गांधी युवा मित्रों तक को सरकार ने नहीं बक्शा है। वर्तमान सरकार के ऐसे अनेकों उदाहरण है जिससे कि यह साबित होता है कि सरकार काम नहीं कर पा रही है।

25 एमपी बने, लेकिन राजस्थान की आवाज नहीं उठा सके...

गहलोत ने कहा कि पार्लियामेंट के अंदर चुनाव है हमारे पास फीडबैक आ रहा है कि राजस्थान के गांव-गांव में हमारी गवर्नमेंट को याद किया जा रहा है। कई जगह माहौल भी बन रहा है हम चुनाव जीत सकते हैं। इतिहास गवाह है कि 25 एमपी जीते थे उनके दो बार। लेकिन 25 एमपी ने पार्लियामेंट के अंदर कोई आवाज नहीं उठाई। ईआरसीपी के मामले में प्रधानमंत्री का वादा अब तक पूरा नहीं हुआ। इन हालातो में पार्लियामेंट के अंदर चुनाव हो रहे हैं।

चुनाव हारे, लेकिन कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ा..

गहलोत ने कहा कि हम राजस्थान में विधानसभा में चुनाव जरूर हारे हैं पर जानकर खुशी होगी की परसेंटेज वोट में हम कम नहीं हुए हैं। बल्कि हमारे वोट बड़े हैं यह इस बात का प्रतीक है कि जनता ने हम पर विश्वास प्रकट किया है। चुनाव में हमारी सरकार नहीं बनी है पर वोटरों के अंदर हम 16 लाख वोटो से ज्यादा आगे हैं। कह सकते हैं कि हम उनसे आगे हैं और जो माहौल बन रहा है और अगर जनता का आशीर्वाद मिलेगा तो हम अधिकांश सीटे जीत पाएंगे। पार्लियामेंट के अंदर भी हम जाएंगे इससे भाजपा को सबक मिलेगा।

हम लड़ेंगे जनता के हितों के लिए लड़ाई..

गहलोत ने कहा कि हम कांग्रेस सरकार की तमाम योजनाएं और तमाम हमारी घोषणाओं को पूरी करवाएंगे। इसके लिए संघर्ष करने की जरूरत पड़ी तो वह भी करेंगे। अब कैंपेन प्रारंभ हो चुका है, आने वाले समय में कैंपेन और भी बड़ा होगा। कई झूठे आरोप फिर हमारे ऊपर लगाए जाएंगे। जनता को गुमराह किया जाएगा। मैं गारंटी देता हूं कि नेता प्रतिपक्ष असेंबली के अंदर और प्रदेश कांग्रेस कमेटी असेंबली के बाहर हम सब मिलकर जनता के हितों के लिए लड़ाई लड़ेगे। स्टेट गवर्नमेंट चाहे बीजेपी की बन गई हो। इतना दबाव बनाएंगे कि जनता की तमाम योजनाओं को लागू करवाएंगे। ताकि बेनिफिशियरी लाभ लोगों को मिलता रहे।