11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: बेरहम ड्राइवर का हैवान चेहरा, पहले महिला को पीटा, फिर सरेराह बस से नीचे फेंका

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
Jaipur Low Floor Bus

जयपुर। राजधानी जयपुर में बेरहम ड्राइवर का हैवान चेहरा सामने आया है। ड्राइवर ने एक महिला पर मर्दानगी दिखाते हुए पहले जमकर पिटाई की और फिर सरेराह बस से नीचे फेंक दिया। मामला जयपुर के रामबाग सर्किल का है। रामबाग सक्रिल के पास लो फ्लोर बस में एक महिला को बस ड्राइवर ने बेल्ट से पिटाई कर दी। ड्राइवर ने महिला के साथ मारपीट की और उसे बड़ी ही बेदर्दी से बस से नीचे फेंक दिया। दिन दहाड़े हुई इस घटना के समय पूरी बस सवारियों से खचाखच भरी थी, लेकिन किसी ने भी उस ड्राइवर को रोकने की जगह तमाशा देखते रहे।


यह वीडियो में
वीडियो में बस ड्राइवर इस महिला को जानवरों की तरह पीट रहा है। और तो और बाद में महिला को बस से नीचे धक्का भी मार दिया। कैसे इतने लोगों के बीच में महिला के साथ जानवरों की तरह व्यवहार किया जा रहा है। लोग भी चुप्पी साधे चुपचाप बैठे है। दरअसल बस में मौजूद लोगों का कहना है ये बस नंबर 9ए की लो फ्लोर रेलवे स्टेशन से रामबाग होकर गुजर रही थी। इसी दौरान ये घटना घटी। ड्राइवर का आरोप है की यह महिला पर्स चुराने के मकसद से बस में चढी थी। लेकिन इसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया। लेकिन सवाल यही खड़ा होता है की अगर महिला चोर भी है तो भी क्या उसके साथ ऐसा व्यवहार किया जाना चाहिए।

न्यायालय परिसर में धड़ल्ले से हो रही स्टाम्प की कालाबाजारी, आमजन के साथ हो रही ठगी

सरकार जहां एक ओर महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे कर रही है। वहीं सीएम हाउस से मात्र ढाई किलो मीटर की दूरी और सचिवालय, विधानसभा से चंद कदमों की दूरी पर ऐसी घटना हो जाती है। लेकिन प्रशासन को खबर तक नहीं लग पाती है। वहीं दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन को भी इसकी कोई जानकारी नहीं होना सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करता है।