पत्रिका न्यूज नेटवर्क/जयपुर। नवसंवत्सर-2080 से पहले मांगलिक कार्यों के लिए फरवरी में सबसे ज्यादा शुभ मुहूर्त रहेंगे। अबूझ सावे के साथ ही कई व्रत व पर्व भी हैं। ज्योतिषविदों के मुताबिक बीते तीन साल में फरवरी में सबसे ज्यादा शादियों की रंगत नजर आएगी। शहर के 900 से अधिक गार्डन में से 70 प्रतिशत बुक हैं, वहीं होटल, रिसोर्ट में भी बड़ी संख्या में शादियां होगी। ज्योतिषाचार्य पं. दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि फरवरी में हर एक दिन छोड़कर शादी का मुहूर्त है। 1, 4, 6, 9, 10, 12, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 21, 22, 26, 28 को सावे रहेंगे। 18 फरवरी को शिव की आराधना का खास दिन महाशिवरात्रि का पर्व रहेगा।