8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेरणादायक पहल: दूल्हों ने टीके में मिली एक-एक लाख रुपए की राशि लौटाई

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के सराय गांव में शादी समारोह में दूल्हों ने टीके में दिए जाने वाली लाखों की राशि को हाथ जोड़कर लौटा दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 28 Jan 2023, 6:26 PM IST

dehaj_pratha.jpg

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के सराय गांव में शादी समारोह में दूल्हों ने टीके में दिए जाने वाली लाखों की राशि को हाथ जोड़कर लौटा दी। तेज सिंह शेखावत सराय ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के राम सिंह शेखावत की पुत्री कमोद कंवर संग मानवेंद्र सिंह चावंडिया (नागौर) व नीटू कंवर संग वीरेंद्र सिंह चांडी (मकराना) का शादी थी। कार्यक्रम में वधू पक्ष के द्वारा टीके में 1 - 1 लाख 11 - 11 हजार रुपए देने का दस्तूर किया जा रहा था। वहीं दोनों दूल्हों व वर पक्ष के लोगों ने दस्तूर में एक - एक रुपया लेकर दहेज प्रथा खत्म करने का संदेश दिया।

गाड़िया लोहार परिवार की दो बेटियों की कराई शादी:

झुंझुनूं जिले में ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक गाड़िया लोहार परिवार की दो बेटियों की शादी कराई गई। कालियासर गांव निवासी होमगार्ड कमांडेंट प्यारेलाल चौधरी व उनकी पत्नी सरिता चौधरी ने लोहार परिवार की दो बेटियों की शादी का खर्चा उठाया है। रामेश्वरसिंह के पुत्र व पुत्रवधु ने गाडिया लोहार परिवार की दोनों लड़कियों के पिता का निधन 20 साल पहले हो जाने पर आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने पर यह निर्णय किया। 26 जनवरी को कमांडेंट प्यारेलाल समेत अन्य होमगार्ड जवानों ने दोनों की सामुदायिक विकास भवन में संपन्न कराई। इस दौरान विजय गोपाल, कुरड़ाराम धींवा, डॉ. वीके गुप्ता, रजनीश भैड़ा, कृष्णकुमार गावड़िया, राजेश चोधरी, मिथलेश शर्मा, विक्रमसिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : 19 साल बाद आया दुर्लभ संयोग, इस वर्ष चातुर्मास रहेगा 149 दिन का