11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधानसभा चुनाव के लिए तैयार की गई मतदाता सूची को लेकर आई बड़ी खबर

www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification

जयपुर। राज्य विधानसभा चुनाव के लिए तैयार की गई मतदाता सूची में 31,032 वोटर कम हो गए हैं। राज्य की मतदाता सूची में 4,75,10,434 नाम थे, लेकिन संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के बाद शुक्रवार को जारी की गई लिस्ट में अब 4,74,79,402 नाम ही हैं।

कांग्रेस ने 42 लाख से ज्यादा मतदाताओं के दोहरे व तिहरे नाम जुड़े होने को लेकर भारत निर्वाचन आयोग को शिकायत की थी। मॉनिटरिंग के बाद आवेदन मिलने पर 7,60,288 लाख नाम जोड़े गए और 7,91,320 लाख नाम कई कारणों के चलते हटाए गए हैं।

संभवत: पहली बार मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में मतदाता बढऩे के बजाय कम हुए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि नाम जोडऩे के लिए 4 लाख से ज्यादा महिलाओं के आवेदन मिले हैं। यह संख्या पुरुषों से ज्यादा रही। अंतिम प्रकाशन के बाद राज्य में सबसे ज्यादा मतदाता जयपुर जिले में और सबसे कम जैसलमेर जिले में हैं।

राज्य की मतदाता सूची से हटाए गए 791320 मतदाताओं में 3 लाख 91 हजार 805 पुरुष और 3 लाख 99 हजार 515 महिलाएं हैं। इनमें 3 लाख 18 हजार 632 की मृत्यु होने, 3 लाख 48 हजार 715 मतदाताओं के दूसरे स्थानों पर जाने और 1 लाख 23 हजार 973 दोहरी प्रविष्टियां होने के कारण नाम हटाए गए हैं। जनसंख्या अनुपात के मुताबिक मतदाता 631 प्रति हजार होने चाहिए, लेकिन अभी 618 हैं। मतदाता लिंगानुपात भी प्रति हजार 931 होना चाहिए। लेकिन अभी 918 मतदाता का है।

यहां ज्यादा बढ़े मतदाता:
जायल (नागौर), निम्बाहेड़ा (चित्तौडग़ढ़), लूणकरणसर (बीकानेर), तिजारा (अलवर) और अजमेर उत्तर (अजमेर) में मतदाताओं के प्रतिशत के हिसाब से सबसे ज्यादा वृद्धि हुई है।

यहां कम हुए मतदाता:
किशनपोल (जयपुर), बीकानेर (बीकानेर), उदयपुर (ग्रामीण व शहरी) और गढ़ी (बांसवाड़ा) में मतदाताओं के प्रतिशत में कमी आई है।

दावा दस दिन का, पहले कभी नहीं हुआ पूरा:
मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने कहा कि राज्य में फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र जारी करने का रेसो ९९.९९ फीसदी है। जिन मतदाताओं के नए नाम जोड़े गए हैं। उन्हें आगामी दस दिनों में फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे। हालांकि अब तक विभाग पहले कभी इतनी जल्दी मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध नहीं करा सका है।

7.6 लाख नाम जोड़े, 7.9 लाख हटाए
पहले : 4,75,10,434, वोटर
अब : 4,74,79,402 वोटर

पुरुष मतदाता 4,47,60,755
महिला मतदाता 2,27,18,647

2013 बनाम 2018
2013 में थे 4.07 करोड़ वोटर
67.53 लाख वोटर बढ़े 5 साल में
51,796 बूथों पर पड़ेंगे वोट