5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोटा का समर्थन करना पड़ा भारी, मिली जान से मारने की धमकी

राजधानी का मामला, प्रचार कर रहे समर्थकों ने मतदाता को धमकाया
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर. जवाहरनगर में बुधवार को एक मतदाता ने कहा कि मैं तो नोटा को वोट दंूगा, तो चुनाव प्रचार में जुटे एक प्रत्याशी के समर्थक आगबबूला हो गए। समर्थकों ने मतदाता को जान से मारने की धमकी दे डाली। हालांकि पीडि़त ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। बताया गया कि सेक्टर-एक निवासी हरीश मिश्रा के घर बुधवार शाम एक प्रत्याशी के समर्थक आए और अपनी पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की।

हरीश ने कहा कि किसी को भी समर्थन नहीं दंूगा बल्कि नोटा का प्रयोग करूंगा, तो समर्थक भड़क गए। घर के बाहर हुड़दंग किया, हरीश को जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा सुन मोहल्ले के लोग घरों से बाहर आए तो समर्थक भाग छूटे। मिश्रा का कहना है कि घटना के घंटेभर बाद बाइक पर 4-5 युवक उसके घर के बाहर आए और धमकाने लगे। कॉलोनी के लोगों ने विरोध किया तो चले गए। गौरतलब है कि सरकार से खफा कुछ मतदाता इस बार बढ़ चढ़कर नोटा का समर्थन कर रहे हैं।