जयपुर। शहर में डेनमार्क की तर्ज पर 24 घंटे पानी की सप्लाई देने की तैयारी जलदाय विभाग ने शुरू कर दी है। इसके लिए बनीपार्क और बजाज नगर में सर्वे के बाद ट्रायल शुरू कर दिया गया है और शहर के आठ अन्य इलाकों में ट्रायल से पहले सर्वे का काम भी शुरू हो गया है। ट्रायल लगभग चार महीने तक चलने की संभावना जताई जा रही है। नतीजों की रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी। इसके बाद सरकार 24 घंटे पानी की सप्लाई की मंजूरी के बारे में फैसला करेगी। मानसरोवर, मालवीय नगर, चित्रकूट, कंवर नगर, आशीष विहार और निधि विहार में भी सर्वे कार्य शुरू किया गया है।