25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Weather Update : मौसम विभाग का दो घंटे में 25 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, 20-30 किमी की रफ्तार से चलेगी हवाएं

Weather Update : मौसम विभाग का दो घंटे में 25 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, 20-30 किमी की रफ्तार से चलेगी हवाएं

Weather Update : मौसम विभाग का ताजा अलर्ट है। राजस्थान में 25 जिलों में दो घंटे में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 20-30 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावनाएं व्यक्त की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 28 Jul 2023, 4:06 PM IST

weather_alert_1.jpg

weather alert

weather update Today : राजस्थान में मौसम का मिजाज बड़ी तेज गति से बदल रहा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, राजस्थान में 25 जिलों में दो घंटे में तेज बारिश होगी। साथ ही 20-30 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावनाएं व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने तीन शहरों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। जयपुर शहर, अजमेर, टोंक जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की सी मध्यम वर्षा होगी। इन ही जिलों के कुछ स्थानों पर तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, आकाशीय बिजली और तेज हवा चलेंगी। इन हवाओं की गति 20-30 किमी पर घंटे रहने की संभावना व्यक्त की गई है।



मौसम विभाग का अपडेट अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार इस वक्त जयपुर में बारिश का दौर शुरू हो गया है। यह झीनी झीनी बारिश रात में तेज होने की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर ने मौसम अपडेट जारी किया है, जिसमें बताया है कि, प्रदेश के 22 जिलों में जमकर बारिश होगी। इन 22 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश के साथ गरजेंगे मेघा

मौसम विभाग के अनुसार, इन 22 जिलों में नागौर, भीलवाड़ा, दौसा, जोधपुर, करौली, बारां, बूंदी, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, धौलपुर, अलवर, सीकर, चुरू, झुंझुनू, बीकानेर, पाली, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर, हनुमानगढ़, गंगानगर के कुछ स्थान जगह पर मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्य वर्षा होने की संभावना है।

29 जुलाई को होगी झमाझम बारिश

MD के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन जैसलमेर, कोटा से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग ने 28-29 जुलाई को राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि 29 जुलाई को भी उत्तर पश्चिम में उत्तर पूर्व भागों में हल्की से माध्यम जबकि कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।

यह भी पढ़ें - मौसम विभाग का 28-29 जुलाई को इन 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट