5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD की चेतावनी! राजस्थान में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी धूल भरी आंधी, इन 10 जिलों में अलर्ट

एक सप्ताह से प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। राजस्थान में सर्वाधिक तापमान चूरू जिले में 48 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। जून में बीते चार दिनों में पारा दो दिन 50 डिग्री से ऊपर तो दो दिन 48 डिग्री से ऊपर बना रहा।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Jun 05, 2019

storm

storm

जयपुर।

एक सप्ताह से प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। राजस्थान में सर्वाधिक तापमान चूरू जिले में 48 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। जून में बीते चार दिनों में पारा दो दिन 50 डिग्री से ऊपर तो दो दिन 48 डिग्री से ऊपर बना रहा। इसके कारण अंचल में जनजीवन बड़े स्थर पर प्रभावित हो रहा है। वहीं तापमापी घडिय़ों में पारा 50 डिग्री दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि मंगलवार को सोमवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री की गिरावट रही लेकिन अभी भी जिले में प्रचंड लू का कहर जारी है। चौथे दिन भी चूरू प्रदेश में सबसे गर्म जिला बना रहा। वहीं, दूसरा सबसे गर्म जिला श्रीगंगानगर की बजाय मंगलवार को कोटा रहा। कोटा में सर्वाधिक तापमान 47.3 डिग्री दर्ज किया गया। तीन दिन बाद बादलों के आने व उत्तरी हवा के चलने से प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आई है। हालांकि बादलों के कारण रात का पारा बढ़ गया है। इससे कई जिलों में रात को भी सुकून नहीं है।

मौसम विभाग की चेतावनी

जयपुर मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान के सभी 10 जिलों में अगले पांच दिन तक भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। पांच दिन तक पश्चिमी राजस्थान के जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटे में उत्तरी राजस्थान में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा व धूल भरी आंधी आ सकती है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान के 19 जिलों में पांच जून तथा सात-आठ जून को रेड अलर्ट जारी किया गया है। यानी यहां भी प्रचंड गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। आने वाले सप्ताह में भी प्रचंड गर्मी से प्रदेश झुलसता रहेगा। सिरोही, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा तथा डूंगरपुर में तापमान सामान्य से कम है। बाकी सभी जिलो में पारा सामान्य से काफी अधिक है।


प्रदेश के सबसे गर्म पांच जिले

चूरू - 48.0 डिग्री
कोटा - 47.3 डिग्री
बीकानेर - 46.8 डिग्री
श्रीगंगानगर - 46.5 डिग्री
जयपुर - 45.0 डिग्री