23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Alert: मौसम विभाग की आई चेतावनी, राजस्थान के 17 जिलों में अगले 3 घंटे में बारिश की संभावना

Rajasthan weather Today: मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, दौसा, टोंक, सीकर,चूरू, झुंझुनूं, बारां, बूंदी, झालावाड, सवाईमाधोपुर, अलवर, भरतपुर, करौली, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाडा, जिलों में आगामी तीन घंटे में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज दोपहर चार बजे यह चेतावनी दी है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Feb 23, 2026

representative picture (patrika)

Rajasthan weather alert: जयपुर. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अंतर्गत मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राजस्थान के 17 जिलों के लिए तात्कालिक येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले 3 घंटों के दौरान कुछ क्षेत्रों में मौसम अचानक करवट ले सकता है। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, दौसा, टोंक, सीकर,चूरू, झुंझुनूं, बारां, बूंदी, झालावाड, सवाईमाधोपुर, अलवर, भरतपुर, करौली, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाडा, जिलों में आगामी तीन घंटे में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज दोपहर चार बजे यह चेतावनी दी है।

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े न रहने, तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सुरक्षित रखने की अपील की गई है। किसानों और राहगीरों को भी मौसम बिगड़ने के दौरान सुरक्षित स्थान पर शरण लेने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, आगामी एक सप्ताह तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। दक्षिण-पूर्वी जिलों में आंशिक बादल छा सकते हैं, लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं है। पूर्वानुमान के अनुसार 48 घंटे बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी।

मौसम विभाग ने नागरिकों से अपडेट के लिए आधिकारिक पोर्टल और सोशल मीडिया चैनलों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।