5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में पलटा मौसम, तेज हवाओं के बीच बारिश का दौर, गरजते बादलों ने उड़ाई लोगों की नींद

जयपुर में दो दिन मौसम ठीक रहने के बाद आज एक बार फिर से बदल गया है। जयपुर में आज गुरूवार सुबह की शुरूआत बारिश के साथ हुई। आसमान में काले बादलों का डेरा लगा हुआ है और तेज हवाओं का दौर तड़के से ही बना हुआ है। साथ ही गरज के साथ तेज बारिश हो रही है। जिससे मौसम में ठंडक घुल गई है। आसमान में गरजते बादलों ने लोगों की नींद उड़ा दी।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Apr 23, 2020

rain.jpg

जयपुर। राजधानी जयपुर में दो दिन मौसम ठीक रहने के बाद आज एक बार फिर से बदल गया है। जयपुर में आज गुरूवार सुबह की शुरूआत बारिश के साथ हुई। आसमान में काले बादलों का डेरा लगा हुआ है और तेज हवाओं का दौर तड़के से ही बना हुआ है। साथ ही गरज के साथ तेज बारिश हो रही है। जिससे मौसम में ठंडक घुल गई है। आसमान में गरजते बादलों ने लोगों की नींद उड़ा दी। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी एक बार फिर से सही साबित हो रही है। ऐसे में फिर से मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की चिंता और बढ़ दी है। कई क्षेत्रों में अभी भी कटी हुई फसल खुले में पड़ी है जिसके बारिश में भिगने से खराब होने का खतरा बढ़ गया है।


अंधड़ बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में प्रदेश के 19 जिलों में अंधड़ चलने व कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की चेतावनी दी है। उत्तरी राज्यों में बदल रहे मौसम के मिजाज ने प्रदेश में भी गर्मी के तेवर नर्म कर दिए है। विंड पैटर्न में हुए बदलाव ने पश्चिमी हवाओं को रोक दिया है जिसके चलते अप्रेल माह में भी सुबह—शाम मौसम सर्द बना हुआ है। रात में भी गर्मी का ज्यादा असर नहीं देखा जा रहा है।


आज यहां अंधड़ बारिश की चेतावनी
प्रदेश में जोधपुर, जैसलमेर, जालौर, बाड़मेर, पाली, नागौर और पूर्वी राजस्थान में झुंझुनू, सीकर, भीलवाड़ा, कोटा, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, जयपुर, अलवर,दौसा, अजमेर और धौलपुर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

24 को इन जिलों में अंधड़ बारिश की चेतावनी
24 अप्रेल को भी पश्चिमी राजस्थान में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, बाड़मेर, नागौर और पूर्वी राजस्थान में झुंझुनू, सीकर, जयपुर, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, दौसा, अजमेर और धौलपुर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।