22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather : राजस्थान में कल से दिखेगा कोहरा, इन जगहों पर वाहनों को होगी परेशानी….

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद राजस्थान के उत्तरी इलाकों में भी मौसम का मिजाज तेजी से बदल गया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manish Chaturvedi

•

Updated: 18 Nov 2024, 12:15 PM IST

Rajasthan Weather Update

जयपुर। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद राजस्थान के उत्तरी इलाकों में भी मौसम का मिजाज तेजी से बदल गया गया है। कई जिलों में पारा लगातार गिरने लगा है। जिसके चलते दिन और रात के तापमान में कमी आने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मौसम मुख्यत शुष्क रहा। इसके अलावा जयपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा दर्ज किया गया। राज्य में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस सिरोही में दर्ज किया गया। वहीं राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 60 से 95 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।

वहीं राजधानी जयपुर में भी धीरे-धीरे सर्दी का असर बढ़ने लगा है। ग्रामीण क्षेत्र में सर्दी का असर अधिक है। रविवार को जयपुर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में जयपुर शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और सर्दी बढ़ेगी।

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार रविवार को अजमेर में 30.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 31.0 में डिग्री, जयपुर में 29.8 डिग्री, सीकर में 25.0 डिग्री, कोटा में 31.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 32.3 डिग्री, बाड़मेर में 32.2 डिग्री, जैसलमेर में 30.5 डिग्री, जोधपुर में 30.8 डिग्री, बीकानेर में 27.4 डिग्री, चूरू में 23.8 डिग्री, श्री गंगानगर में 26.1 डिग्री, माउंट आबू में 21.4 सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने भी प्रदेश के कई इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, चूरू, झुंझुनू, बीकानेर में अगले तीन दिन घना कोहरा रहने की संभावना जताई है। वाहन चालकों को विशेष सावधान रहने की सलाह दी गई है। कोहरे से विजिबिलिटी पर असर पड़ेगा और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। जयपुर मौसम केंद्र की ओर से की गई भविष्यवाणी के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में कमी आएगी।