30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update 30 April : राजस्थान में 2 पैटर्न सक्रिय, दूसरे पैटर्न से बदल रहा लगातार मौसम, जानें नए अपडेट

Weather Update 30 April : मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश राजस्थान के कोटा में 20.6 मिलीमीटर दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने गुरुवार को भी 9 जिलों में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Google source verification
Weather Update 30 April Rajasthan 2 patterns active Know latest updates IMD
Play video

फोटो - AI

Weather Update 30 April : मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश राजस्थान के कोटा में 20.6 मिलीमीटर दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने गुरुवार को भी 9 जिलों में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में राज्य में कहीं कहीं ऊष्णरात्रि दर्ज होने के साथ ही कहीं कहीं पर मेघगर्जन और तेज़ झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की बारिश/बूंदाबांदी दर्ज की गई। राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक बारिश कोटा में 20.6 मिलीमीटर दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होकर तापमान 40-42 डिग्री दर्ज किया जा रहा हैं जो औसत सामान्य तापमान के आसपास है। वैसे सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस फ़लोदी में तथा न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस कोटा में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में श्रीगंगानगर, सीकर और पिलानी समेत 10 से ज्यादा शहरों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

राजस्थान में इस समय 2 पैटर्न सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में इस समय 2 पैटर्न सक्रिय हैं। एक पैटर्न से गर्मी बढ़ रही है, वहीं दूसरे पैटर्न से लगातार मौसम बदल रहा है। इस दूसरे पैटर्न के कारण बुधवार को बूंदी, अलवर, बालोतरा, हनुमानगढ़ और जयपुर के आसपास के क्षेत्रों में अंधड़ के बाद बारिश हुई। बूंदी, बालोतरा और अलवर में दोपहर बाद ओलावृष्टि भी हुई। बूंदी के तालेड़ा क्षेत्र, बरून्धन कस्बा और जरखोदा में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे मौके पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई।

जयपुर में आगामी तीन दिन और रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

जयपुर में आज सुबह मौसम सुहावना था। ठंडी हवा तेज गति से चल रही थी। हल्के बादल भी छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बादलों की मौजूदगी की वजह से दिन में उमस भी रही। मौसम केन्द्र के अनुसार आगामी तीन दिन और पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा।

जयपुर में आज सुबह 11 बजे 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज

जयपुर में आज सुबह 11 बजे तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज जयपुर शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पर इस बदलाव की वजह से जनता ने राहत ​की सांस ली है।