scriptMonsoon को लेकर आई बड़ी खबर, इस तारीख को होगी धमाकेदार एंट्री, होगी झमाझम बारिश | Weather Update: IMD Announced Monsoon Arrival Date And Rain-Thunderstorm Alert | Patrika News

Monsoon को लेकर आई बड़ी खबर, इस तारीख को होगी धमाकेदार एंट्री, होगी झमाझम बारिश

locationजयपुरPublished: Jun 06, 2023 09:17:31 am

Submitted by:

Akshita Deora

Monsoon Update: मानसून का इंतजार थोड़ा और बढ़ गया है। भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) के अनुसार केरल में मानसून एक सप्ताह की देरी से 7 जून को दस्तक देगा। यह आम तौर पर एक जून को केरल आ जाता है। इससे पहले मौसम विभाग ने 4 जून को मानसून केरल तट से टकराने की संभावना व्यक्त की थी।

monsoon_update.jpg

प्रतीकात्मक तस्वीर

IMD Weather News: मानसून का इंतजार थोड़ा और बढ़ गया है। भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) के अनुसार केरल में मानसून एक सप्ताह की देरी से 7 जून को दस्तक देगा। यह आम तौर पर एक जून को केरल आ जाता है। इससे पहले मौसम विभाग ने 4 जून को मानसून केरल तट से टकराने की संभावना व्यक्त की थी।

विभाग का कहना है कि दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और बादल छाए हैं। जल्द ही तेज चक्रवाती हवाएं केरल तट की ओर मानसून को आगे बढ़ा सकती हैं। अगले दो-तीन दिन में स्थितियों में सुधार की संभावना है। मौसम विभाग पहले ही जून से सितंबर तक देश में मानसून सामान्य रहने की भविष्यवाणी कर चुका है।

राजस्थान में कब आएगा मानसून
राजस्थान में यह मानसून जुलाई तक आने का संभावना है। मानसून औसत से थोड़ा कमजोर रहने की संभावना पहले ही जताई गई है। दक्षिण अरब सागर से तेज हुई पश्चिमी हवाएं ने मानसून को आगे बढ़ने के अनुकूल बना हुआ है। पछुआ हवा लगातार चल रही है। राजस्थान में अगले चार दिनों तक पश्चिमी क्षेत्र में आंधी बारिश का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ पांच जून की रात को हिमालय की तरफ पहुंच रहा है। इससे राजस्थान में कई जिलों में बारिश होगी। आंधी आएगी और बिजली की कड़कड़ाहट के साथ वज्रपात की भी संभावना है। कुछ क्षेत्र में ओलावृष्टि की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें

3 दिन तक जारी रहेगा अंधड़-बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया Monsoon Forecast




क्यों लेट हुआ
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिणी अरब सागर के ऊपर पश्चिमी हवाएं औसत समुद्र तल से 2.1 किमी ऊपर तक चल रही हैं, जिससे मानसून प्रभावित हो सकता है। विभा ग ने यह भी साफ किया कि जरूरी नहीं कि मानसून अन्य हिस्सों में भी देर से आए। आने वाले दिनों में इस बारे में तस्वीर साफ होगी। इस बीच, पूर्वी भारत के राज्यों विशेषकर बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में गर्मी से लोग बेहाल हैं। आने वाले दिनों में पूर्वी भारत के राज्यों में हीट वेव चलेगी।
यह भी पढ़ें

Monsoon Alert: मानसून को लेकर IMD का Alert, अगले 48 घंटे में होने वाला है ऐसा


मौसम विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेनरॉय के मुताबिक अरब सागर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन ऐसे समय बना है, जब हम केरल तट से मानसून टकराने की उम्मीद कर रहे थे।

https://youtu.be/AEXY2FPO09E
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो