
Weather Update : राजस्थान में हीटवेव का असर अब कम हो रहा है। दिन के तापमान में गिरावट हो रही है। शनिवार को कई शहरों में 2 से 3 डिग्री दिन का पारा गिर गया। जोधपुर, बीकानेर और कोटा में हीटवेव का असर रहा। मौसम केन्द्र के अनुसार रविवार से 23 अप्रेल तक राज्य में हीट वेव से राहत मिलने की संभावना है। तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होने की संभावना है। राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
मौसम केन्द्र के अनुसार 10 शहरों में दिन का पारा 41 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। इसके अलावा सबसे अधिक दिन का तापमान कोटा में 44.3 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार आज रविवार से उत्तरी हवा चलने की वजह से पश्चिमी हवा कमजोर रही, जिस कारण तापमान में गिरावट हुई। राजस्थान में उत्तरी हवाओं का प्रभाव 25 अप्रैल तक रहने की संभावना है।
जयपुर में आज रविवार को का तापमान सुबह 8.30 बजे 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही आज सबसे अधिक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।
Published on:
20 Apr 2025 08:34 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
