
Rajasthan News : फिल्म अभिनेता और निर्देशक अनुराग कश्यप की ओर से ब्राह्मणों के खिलाफ ट्वीट करने को लेकर विवाद गहरा गया है। कश्यप की ओर से ब्राह्मण समाज के विरुद्ध की गई टिप्पणी से समाज में भारी आक्रोश है। चाणक्य सेना ने घोषणा की है कि अनुराग कश्यप का जो भी व्यक्ति मुंह काला करेगा, उसे 1 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। चाणक्य सेना, सर्व ब्राह्मण महासभा, ब्राह्मण सेवा संघ, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, विश्व ब्राह्मण परिषद, अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ की शनिवार को ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें देशभर से संगठनों के पदाधिकारी जुडे़।
बैठक की अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चाणक्य सेना के मुख्य संरक्षक पं. सुरेश मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि अनुराग कश्यप ने ब्राह्मणों के विषय में अनर्गल प्रलाप किया। वे समाज में विध्वंस फैलाने का काम कर रहे हैं।
बैठक में सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चाणक्य सेना के मुख्य संरक्षक पं. सुरेश मिश्रा, ब्राह्मण सेवा संघ विशंभर दयाल शर्मा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा केएन तिवाड़ी, विश्व ब्राह्मण परिषद डॉ. के.वी. शर्मा, अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ के प्रवीण मिश्रा, कनाडा से डॉ. आजाद कौशिक सहित कई पदाधिकारी सम्मिलित हुए।
ब्राह्मण समाज के लोग शनिवार शाम बजाज नगर थाने पहुंचे और अनुराग के खिलाफ प्रदर्शन किया। विप्र महासभा के संस्थापक सुनील उदेईया ने बताया कि अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराकर गिरफ्तार करने की मांग की। एफआइआर में बताया कि सोशल मीडिया पर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने ब्राह्मणों के खिलाफ अशोभनीय शब्द लिखे। इससे मन को गहरा आघात लगा है। थाने के बाहर लोगों ने प्रदर्शन कर अनुराग के फोटो पर जूते मारकर विरोध जताया।
साथ ही सरकार से सामाजिक विद्वेष फैलाने वाले ऐसे सामाजिक तत्वों के लिए गैर जमानती अपराध का कानून बनाने की मांग की। इस अवसर पर परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व एडवोकेट अनिल चतुर्वेदी, विप्र महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र भारद्वाज, युवा अध्यक्ष दीपेश मिश्रा, उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, गलता पीठ के युवाचार्य राघवेंद्र महाराज आदि ने विरोध जताया।
Updated on:
20 Apr 2025 07:12 pm
Published on:
20 Apr 2025 07:49 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
