19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather Update : IMD का येलो अलर्ट, 3 घंटे में राजस्थान के 6 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

Rajasthan Weather Update : मौसम विभाग का नया पूर्वानुमान आया है कि एक घंटे में राजस्थान के 6 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

2 min read
Google source verification
Weather Update IMD yellow alert Today 3 hours Rajasthan 6 districts light moderate rain

Rajasthan Weather Update : सीकर में रिमझिम बारिश दृश्य। फोटो पंकज पारमुवाल

Rajasthan Weather Update : मौसम विभाग का नया पूर्वानुमान सुबह 7.30 बजे आया है। जिसमें राजस्थान के 6 जिलों में 3 घंटे के अंदर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके तहत डूंगरपुर, सलूम्बर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, उदयपुर तथा चित्तौड़गढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन/गरज-चमक के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से अचानक तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। वैसे मौसम विभाग ने आज 19 जून को पूरे दिन में प्रदेश के 35 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं और बारिश की संभावना जताई है।

संभावित प्रभाव-येलो अलर्ट

1- सामान्यतः कोई विशेष प्रभाव नहीं।
सुझाव
1- मेघगर्जन के समय पेड़ों के नीचे शरण न लें। सुरक्षित स्थान पर शरण लें।

जयपुर का मौसम आज सुबह बेहद सुहावना रहा

जयपुर का मौसम आज शुक्रवार सुबह बेहद सुहावना था। सुबह 5 बजे भी ठंडी और तेज रफ्तार हवाएं चल रहीं थी। सुबह 10 बजे जयपुर का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज जयपुर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कल के न्यूनतम तापमान में आज एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

राजस्थान में देर से पहुंचेगा मानसून!

मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार राजस्थान में मानसून 1 जुलाई तक नहीं पहुंच पाएगा। जबकि सामान्यतौर पर मानसून 20 जून तक राजस्थान में प्रवेश करता है। मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में मानसून की प्रगति का विवरण दिया गया है। इसमें 1 जुलाई तक मानसून की संभावित प्रगति दर्शाई गई है, जिसमें राजस्थान तक मानसून के पहुंचने का कोई उल्लेख नहीं किया है। हालांकि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की ओर से मानसून की समग्र गति को लेकर परिस्थितियों को अनुकूल बताया जा रहा है, लेकिन उत्तर-पश्चिम भारत के कृषि प्रधान राज्य राजस्थान में मानसून कमजोर रहने की आशंका गहरा गई है।

राजस्थान में सराड़ा में सर्वाधिक बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश के पूर्वी हिस्से में कई स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। उदयपुर जिले के सराड़ा में सर्वाधिक 95 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। डबोक में 42 मिमी, चित्तौड़गढ़ में 38.5, चूरू में 43.8 मिमी, पिलानी में 15 मिमी, झुंझुनूं में 11.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सीकर में शाम चार बजे तेज हवाएं चलीं और कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई।