
Weather Update : राजस्थान में अब जबरदस्त गर्मी शुरू हो गई है। प्रदेश में आज 24 मार्च को बाड़मेर, जैसलमेर में अधिकतम पारा 40-41 डिग्री दर्ज होने की संभावना है। इस बीच मौसम विभाग का Prediction है कि राजस्थान में 26 मार्च को मौसम बदलेगा। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके प्रभाव से कुछ इलाकों में मामूली बारिश की संभावना है। 27 मार्च को भी कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान की सीमावर्ती क्षेत्रों में अपेक्षाकृत तेज सतही हवाएं 20-30 KMPH की रफ्तार से चलने की संभावना है। इस बारिश की वजह से प्रदेश के कुछ इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी। जिस वजह से गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया 26-27 मार्च को राजस्थान के कुछ इलाकों में मामूली बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान की सीमावर्ती क्षेत्रों में अपेक्षाकृत तेज सतही हवाएं 20-30 KMPH की रफ्तार से चलने की संभावना है। इससे न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार हैं।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राजस्थान के अधिकतम तापमान में 1 से 3.6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बाड़मेर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था। जयपुर में आज 24 मार्च को सुबह 10 बजे 28 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं जयपुर में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व नयूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
Updated on:
24 Mar 2025 02:14 pm
Published on:
24 Mar 2025 10:20 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
