23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : मौसम विभाग का Prediction, अगस्त के प्रथम सप्ताह में फिर सक्रिय होगा मानसून

Weather Update : मौसम विभाग का नया Prediction है। राजस्थान में एक बार फिर अगस्त के प्रथम सप्ताह में मानसून एक्टिव होगा। इस दौरान झमाझम बारिश होने की संभावना है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 30 Jul 2024, 9:12 AM IST

Weather Update Meteorological Department Prediction Monsoon will be Active Again in August First Week

Weather Update : मौसम विभाग का Prediction, अगस्त के प्रथम सप्ताह में फिर सक्रिय होगा मानसून

Weather Update : मौसम विभाग का नया Prediction है। राजस्थान में एक बार फिर अगस्त के प्रथम सप्ताह में मानसून एक्टिव होगा। पूर्वी राजस्थान में आगामी 5 दिन तक बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं, अगस्त के पहले सप्ताह में मानसून फिर सक्रिय होगा। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पूर्वी राजस्थान में आगामी 5-7 दिन अधिकांश भागों में मानसून सक्रिय रहेगा। जिलों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। वही, कोटा, उदयपुर, अजमेर, भरतपुर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी दो-तीन दिन मानसून सक्रिय रहेगा। जयपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दो-तीन दिन हल्के से मध्यम बारिश की संभावना है। इसी प्रकार अगस्त के प्रथम सप्ताह में राज्य में पुन: मानसून गतिविधियों में बढ़ेंगी।

बीकानेर, अजमेर से गुजर रही है मानसून ट्रफ लाइन

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि उत्तरी छत्तीसगढ़ और आस-पास के क्षेत्र के ऊपर बना परिसंचरण तंत्र दक्षिण पूर्वी मध्य प्रदेश और आस-पास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन बीकानेर, अजमेर से गुजर रही है। इधर, राज्य में सोमवार को कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा।

यह भी पढ़ें -

1 अगस्त से राजस्थान में लागू होगी बिजली की नई दरें, फिक्स चार्ज बढ़ाया, आदेश जारी

यह भी पढ़ें -

Schools Holiday : राजस्थान का शिविरा पंचाग जारी, जानें सरकारी स्कूलों में कितने दिन रहेगा अवकाश

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग