Weather Update : राजस्थान में लगातार मौसम बदल रहा है। प्रदेश में सीजन का पहला पश्चिमी विक्षोभ रविवार रात से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग का ताजा अपडेट आया है। मौसम विभाग ने राजस्थान के 14 जिलों के लिए Yellow Alert जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। जिन जिलों के लिए Yellow Alert जारी किया गया है, उनमें हनुमानगढ़, चूरू, जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, नागौर जिले शामिल हैं।