6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में हुई मीणा समाज की महिला पंचायत, कई कड़े फैसले लिए गए, लागू करने की खाई कसम

Rajasthan News : जयपुर में हुई मीणा समाज की महिला पंचायत। मीणा समाज में सुधार के कई फैसले लिए गए। सामाजिक आयोजनों में शराब पर प्रतिबंध लगाया गया। साथ ही दहेज वाली शादियों का बहिष्कार होगा। जानें और भी फैसले लिए गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 23 Dec 2024, 2:28 PM IST

Jaipur Meena Samaj Mahila Panchayat Took Many Tough Decisions Vowed to implement them at Home

Rajasthan News : जयपुर में आदिवासी मीणा महिला विकास संघ के तत्वावधान में रविवार को जवाहर सर्कल के पास महिला पंचायत हुई। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से पारंपरिक वेशभूषा में आई महिलाएं लोकगीत गाते हुए पहुंचीं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने सहित समाज सुधार के लिए कई अहम फैसले लिए गए।

तलाक मामलों में कमी लाने के लिए मिले कई सुझाव

प्रदेश संरक्षक डॉ. कुसुमलता मीणा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सर्वससमति से जन्म-मृत्यु तथा विवाह से जुड़ी कई कुरीतियों पर प्रतिबंध लगाने तथा समाज में शिक्षा के स्तर में सुधार का निर्णय लिया गया। वैवाहिक विवाद के साथ ही समाज में तलाक के मामलों में कमी लाने के लिए भी पदाधिकारियों-अतिथियों ने कई सुझाव दिए। पौधरोपण अभियान चलाने तथा आदिवासी समाज की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का संकल्प पारित किया गया।

यह भी पढ़ें :Jaipur Tanker Blast : यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है… मदद करने वाले के बारे में वसुंधरा राजे ने कही बड़ी बात

सभी निर्णयों को घर-परिवार से लागू करने की कसम खाई

प्रदेशाध्यक्ष मंजू जैफ ने बताया कि पदाधिकारियों ने पंचायत में लिए गए सभी निर्णयों को घर-परिवार से लागू करने की शपथ ली। हीरा मीना, डॉ. आरती मीना, डॉ. सुमन व विमला मीना ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़ें :Jaipur Gas Tanker Blast : इस पोटली में कौन था जानकर रो देंगे, देखें तस्वीरें-कंपा देंगी रुह

यह लिए अहम निर्णय

1- सामाजिक आयोजनों में शराब उपलब्ध कराने पर प्रतिबंध।
2- व्यंजनों की अधिकतम संख्या 11।
3- फिजूलखर्ची पर रोक।
4- शादी सहित अन्य समारोहों में बैठकर भोजन।
5- मृत्युभोज, छमाही तथा बरसी के आयोजन पर रोक।
6- दहेज वाली शादी का बहिष्कार।

यह भी पढ़ें :Jaipur Tanker Blast : तेल कपंनियों ने कहा, किसी भी सूरत में नहीं फट सकता टैंकर, भारत पेट्रोलियम भी देगा सहायता राशि