एक ही कक्षा-विषय की एकाधिक कक्षाएं संचालित होने पर कक्षा एवं विषय के लिंक भी अलग-अलग होंगे। प्रथम चरण में कक्षा दस में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन तथा कक्षा 12वीं के गणित, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी अनिवार्य तथा लेखाशास्त्र की क्लास आएगी।