5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : मानसून ट्रफ लाइन का असर, राजस्थान में इन 4 संभाग में भारी बारिश का अलर्ट

Weather Update : मानसून ट्रफ लाइन राजस्थान के उत्तरी भागों से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग ने आज रविवार को 29 जिलों मे बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन चार संभाग में मध्यम से तेज और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 9 Jul 2025, 5:12 PM IST

Weather Update Monsoon Trough Line Effect Rajasthan in these 4 divisions Heavy Rain IMD Alert Today

जयपुर में बादल, हल्की बारिश का आनन्द लेती युवती। पत्रिका फोटो

Weather Update : मौसम विभाग ने आज रविवार को 29 जिलों मे बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में मध्यम से तेज और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। मौसम केन्द्र के अनुसार भरतपुर, जयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन मध्यम से तेज व कहीं-कहीं भारी बारिश होने और दक्षिणी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में 6 जुलाई से कमी होने की संभावना है।

राज्य के उत्तरी भागों से होकर गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन

मौसम केन्द्र के अनुसार उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन राज्य के उत्तरी भागों से होकर गुजर रही है। इसके असर से जयपुर, अजमेर व कोटा संभाग के कुछ भागों में भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना है। उदयपुर, भरतपुर, जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी मध्यम से तेज बारिश हो सकती है वहीं बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम दर्जे की बारिश आगामी 2-3 दिन होने की संभावना है।

चौथ का बरवाड़ा में सर्वाधिक 8.56 इंच बारिश दर्ज

राजस्थान में शनिवार को भी मानसून पूर्वी हिस्से में सक्रिय रहा। प्रदेश के सवाईमाधोपुर में भारी बारिश हुई। राज्य में सबसे अधिक बारिश सवाईमाधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में 8.56 इंच दर्ज की गई। इसके अलावा बोंली में 5.2 इंच और सवाईमाधोपुुर में 4.96 इंच बारिश हुई। वहीं उदयपुर में भी देर रात तेज बारिश हुई।

हाड़ौती में नदी-नाले उफान पर

कोटा में शुक्रवार देर रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शनिवार दोपहर तक जारी रहा। कोटा शहर में तड़के 4 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक रिमझिम और मध्यम बारिश होती रही। बारिश से क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। वहीं बूंदी के इंद्रगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार रात हुई भारी बारिश से इंद्राणी नदी का जल स्तर बढ़ गया और शनिवार सुबह पुलिया के ऊपर पानी आ गया। बारां में लगातार बारिश के चलते बिलासी बांध से मोटी चादर बह रही है, जिससे प्रसिद्ध भड़का प्रताप झरना पूरे यौवन पर है।

बनास की रपट पर बहा पानी

तेज बारिश से चौथ का बरवाड़ा का भगवतगढ़ बांध ओवरफ्लो हो गया। वहीं यहां के प्रमुख आस्था धाम इटावा बालाजी की प्रतिमा आधी पानी में डूब गई। यहां लोग फंस गए, जिन्हें मानव चैन बनाकर निकाला। आदलवाड़ा में एक स्कूल की दीवार ढह गई। भाड़ौती क्षेत्र में लालसोट-कोटा मेगा हाईवे पर पुलिया धंस गई।मलारना डूंगर क्षेत्र के ओलवाड़ा मार्ग पर बनास की रपट पर पानी आ गया।