
Weather Update : जानें 6-7-8-9-10 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम
Weather Update : मौसम लगातार अपने मिजाज को बदल रहा है। मौसम विभाग का नया अलर्ट है कि आज 5 जुलाई को राजस्थान के 5 संभाग में मानसून सक्रिय है। जहां पर अतिभारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार आज परिसंचरण तंत्र दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश व आस-पास की पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना हुआ है। यह सतह से 5.4 किमी तक फैला हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन आज बीकानेर और सीकर से होकर गुजर रही है। पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आज भी मानसून सक्रिय है। जिस वजह से जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर संभाग के अनेक भागों में बारिश तथा कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने की संभावना है। टोंक व आस-पास के जिलों में एक-दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
जानें 6-7-8-9-10 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम। तो मौसम केंद्र जयपुर के अपडेट के अनुसार 6 जुलाई को भी पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 7-8 जुलाई को भारी बारिश की गतिविधियों में कमी तथा उत्तरी पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश दर्ज होने की संभावना है। इसके पश्चात 9-10 जुलाई से पुन: पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें -
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में आगामी 2-3 दिन दोपहर के बाद में मेघगर्जन, आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। जोधपुर संभाग के पूर्वी-उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें -
Updated on:
5 Jul 2024, 12:26 PM IST
Published on:
5 Jul 2024, 12:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.