30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather Today : राजस्थान में 24 घंटे में बदलेगा मौसम, कल से आंधी-बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather Today : मौसम विभाग के Prediction के अनुसार राजस्थान में 24 घंटे में मौसम बदल जाएगा। कल यानि 14 जून से आंधी-बारिश की संभावना है। ऐसा मौसम विभाग का अलर्ट है। जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 13 Jun 2025, 6:52 AM IST

Weather Update Rajasthan Weather 24 hours change Meteorological Department Alert tomorrow Storm Rain

फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan Weather Today : मौसम विभाग के Prediction के अनुसार राजस्थान में 24 घंटे में मौसम बदल जाएगा। कल यानि 14 जून से राजस्थान के कुछ इलाकों में आंधी-बारिश की संभावना है। वैसे राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। दिन और रात के तापमान में सामान्य से चार से पांच डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम केन्द्र के अनुसार कोटा, उदयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेंघगर्जन, आंधी के साथ हल्की बारिश का दौर 14-15 जून से शुरू होगा। जोधपुर, बीकानेर संभाग में भी 15 जून को दोपहर बाद मेघगर्जन-आंधी, व हल्की बारिश होने की संभावनाएं हैं। बीकानेर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में आगामी दो दिन तेज धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है।

17 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री से अधिक दर्ज

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में गुरुवार को राजस्थान के 17 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक दिन का तापमान श्रीगंगानगर में 47.8 डिग्री दर्ज किया गया।

सबसे अधिक रात का न्यूनतम तापमान प्रतापगढ़ में दर्ज

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में इसके अलावा आठ शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक रात का न्यूनतम तापमान प्रतापगढ़ में 32.6 डिग्री दर्ज किया गया।

राजस्थान के प्रमुख शहरों के तापमान

जयपुर : 45 पार
श्रीगंगानगर : 47.8
कोटा : 46.3
चूरू : 46.2
चित्तौडगढ़ : 45.9
पिलानी : 45.7
अलवर : 45.4
जैसलमेर : 45.3
जयपुर : 45.2
बीकानेर : 45.2
दौसा : 45.2
फलोदी : 45।

यह भी पढ़ें : IMD Monsoon Prediction : राजस्थान के लिए अच्छी खबर, इस बार प्रदेश के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश