
Weather Alert
Weather Update : मौसम लगातार करवट बदल रहा है। राजस्थान के कई जिलों में सर्दी ने दस्तक दे दी है। कई जिलों में सुबह कोहरा छाया रहता है। शहर के मुकाबले बाहरी इलाकों में घना कोहरा छाया रहता है। जिस वजह से दृश्यता (visibility) का स्तर काफी हद तक गिर जाता है। मौसम विभाग का Prediction है कि 26 नवम्बर के बाद राजस्थान के कई जिलों का मौसम बदलेगा। नवंबर के आखिरी सप्ताह में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव पड़ने की संभावना है। वैस तो मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राजस्थान में आगामी 5 दिन मौसम शुष्क रहेगा तथा तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। सूबे के कुछ भागों में कुहासा (Smog) की परिस्थितियां जारी रहेगी। जयपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 16 डिग्री दर्ज किया गया।
राजस्थान में सर्दी का असर लगातार जारी
राजस्थान में सर्दी का असर लगातार जारी है। रविवार को राज्य के अधिकतर जिलों में रात का पारा 15 डिग्री से कम दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम कम तापमान माउंटआबू में रहा। माउंटआबू में तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। सीकर के फतेहपुर में 9.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अपडेट है कि आगामी 23 नवंबर तक प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम साफ रहेगा। पर पारे में गिरावट के साथ सर्दी बढ़ जाएगी।
यह भी पढ़ें - Weather Update : मौसम में आया भारी बदलाव, ठंड और कोहरे ने दी दस्तक, जानें नया मौसम अपडेट
यह भी पढ़ें - weather update e : सीकर में लुढ़कते पारे पर लगा ब्रेक, नवंबर के आखिरी सप्ताह के लिए IMD का नया अलर्ट
Updated on:
20 Nov 2023 05:58 pm
Published on:
20 Nov 2023 05:57 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
