12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update : मौसम विभाग की भविष्यवाणी, राजस्थान में अगले सप्ताह ऐसा रहेगा मौसम

Rajasthan Weather : राजस्थान में इन दिनों मौसम में उतार-चढाव जैसी स्थिति बनी हुई है। वहीं अब राजस्थान मौसम विभाग ने 5 फरवरी को भविष्यवाणी जारी कर बताया कि आने वाले एक सप्ताह में कैसा रहेगा।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Feb 05, 2025

Weather Update Weather Changed due to Rain Meteorological Department Prediction know how Rajasthan Weather on 24-25-26 January

जयपुर। राजस्थान में इन दिनों मौसम में उतार-चढाव जैसी स्थिति बनी हुई है। वहीं अब राजस्थान मौसम विभाग ने 5 फरवरी को भविष्यवाणी जारी कर बताया कि आने वाले एक सप्ताह में कैसा रहेगा।
राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार राज्य भर में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है, जिससे ठंड का असर बरकरार रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हवाओं के प्रभाव से अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

शेखावाटी क्षेत्र में ठंड का प्रकोप और अधिक बढऩे की आशंका है, जहां न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक लुढक़ सकता है। इन सर्द हवाओं के कारण लोगों को सुबह और रात के समय अधिक ठिठुरन का सामना करना पड़ेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे शुष्क मौसम बना रहेगा।

यह भी पढ़ें: जेडीए की 3 आवासीय योजनाओं में आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक, 14 फरवरी को निकलेगी लॉटरी

राजस्थान मौसम अपडेट ने दी यह जानकारी

Weather Alert : राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से आगामी 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट होने व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री से. दर्ज होने की संभावना है। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से आगामी 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है।