12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घोषणापत्र के वादों को पूरा करेंगे

राज्य सरकार राजस्थान के विकास को लेकर कटिबद्व है तथा कार्यकर्ताओ की मेहनत और संकल्प के बूते भाजपा अपने घोषणा पत्र के वादो को निश्चय ही पूर्ण करेगी यह बात प्रभारी मंत्री राजकुमार रिणवा ने आज बीकानेर में शान्ति टॉवर राव बीकाजी की मूर्ति के सामने स्थित भाजपा शहर जिला बीकानेर के कार्यालय उद्घाटन अवसर पर बडी संया में उपस्थित कार्यकर्ताओ को सबोधित करते हुए कही।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Nikhil Swami

Feb 18, 2016

राज्य सरकार राजस्थान के विकास को लेकर कटिबद्व है तथा कार्यकर्ताओ की मेहनत और संकल्प के बूते भाजपा अपने घोषणा पत्र के वादो को निश्चय ही पूर्ण करेगी

यह बात प्रभारी मंत्री राजकुमार रिणवा ने आज बीकानेर में शान्ति टॉवर राव बीकाजी की मूर्ति के सामने स्थित भाजपा शहर जिला बीकानेर के कार्यालय उद्घाटन अवसर पर बडी संया में उपस्थित कार्यकर्ताओ को सबोधित करते हुए कही।

रिणवा ने कहा कि सरकार बीकानेर की जनता से किए वायदो को पूर्ण करने के लिए के प्रतिबद्व है तथा बीकानेर के हितो का पूरा ध्यान रखा जायेगा।

उन्होने जेएनयू और बंगाल की हालिया घटनाओं को लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली घटना बताया। बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि बीकानेर की जनसमस्याओं के लिए निदान कोई कोर कसर नही छोडी जाएगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि कार्यालय में बीकानेर की समस्याओं के निदान के लिए प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष नन्दकिशोर सोंलकी, जिला महामंत्री युधिष्ठर सिंह भाटी, मोहन सुराना, पूर्व पार्षद किशोंर आचार्य, शिवकुमार रंगा, विजय उपाध्याय, अमरदीप मारू, पूर्व सभापित अखिलेश प्रतापसिंह,

सुनील बांठिया, रूपसिंह राजपुरोहित, पाबूदान सिंह राठौड़, किसान मोर्चा अध्यक्ष किसन चौधरी, उपमहापौर अशोक आचार्य,पार्षद प्रेमरतन जोशी आदि नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।