30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जौहरी बाजार मेंं विवाहिता ने चूहामार दवा खाई, मौत

पालडी मीणा कानोता निवासी 25 वर्षीय किरण कंवर जौहरी बाजार स्थित दुकान पर काम करती थी। अधिकांश समय से पीहर में ही रह रही थी, जयपुर लौटी तो दुनिया छूटी....
less than 1 minute read
Google source verification
jaipur crime news

jaipur crime news

राजधानी में जौहरी बाजार स्थित एक दुकान पर कार्यरत विवाहिता ने चूहे मारने की दवा खा ली। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में माणक चौक थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। आत्महत्या के पीछे का कारण महिला का अपने पति से मनमुटाव बताया जा रहा है।


पुलिस के अनुसार पालडी मीणा कानोता निवासी 25 वर्षीय किरण कंवर जौहरी बाजार स्थित दुकान पर काम करती थी। काम करने के दौरान उसने चूहे मारने की दवा खा ली। तबीयत बिगडऩे पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

महिला की मौत बुधवार को हुई। फिलहाल महिला के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। महिला की मौत के बाद उसके घर पर कोहराम मच गया। मामले की जांच एसडीएम को सौंपी गई है।


जांच अधिकारी हैडकांस्टेबल करणसिंह ने बताया कि महिला का लम्बे समय से अपने पति से मनमुटाव चल रहा था। इस कारण वह अधिकांश समय अपने कानोता स्थित पीहर में ही रह रही थी और दुकान पर काम करती थी। वह तनाव में रहती थी। महिला के जहर खाने को लेकर जब उसके परिजनों से पूछताछ की गई तो यह बात सामने आई है।