16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शर्मनाक: तीन अपराधियों ने पति के सामने पत्नी से किया बलात्कार

सिणधरी थाना क्षेत्र में हाईवे पर मंगलवार दिनदहाड़े बाइक पर पति के साथ लौट रही पत्नी को तीन अपराधी जबरन कार में डाल कर ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

less than 1 minute read
Google source verification
Woman gang-raped by 3 in front of husband in Barmer

demo

बाड़मेर। सिणधरी थाना क्षेत्र में हाईवे पर मंगलवार दिनदहाड़े बाइक पर पति के साथ लौट रही पत्नी को तीन अपराधी जबरन कार में डाल कर ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार एक विवाहिता अपने पति के साथ बाइक पर बालोतरा से वाया सिणधरी होते हुए बाड़मेर लौट रही थी। इस दौरान बीच रास्ते में इको कार में सवार चार लोगों ने रुकवा दिया। पति के साथ मारपीट कर पत्नी समेत कार में डाल दिया। उसके बाद एक युवक बाइक लेकर फरार हो गया। अन्य तीन लोगों ने पति के सामने कार में सुनसान स्थान पर बारी-बारी से बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर पीडि़ता का मेडिकल करवाया। पुलिस ने आरोपी चूनाराम (20), बाबूलाल (21), नरेश उर्फ नेनाराम (18) को गिरफ्तार किया।

पीछा कर आरोपियों को दबोचा
कार में सवार तीनों बदमाश सुनसान स्थल पर पीडि़ता व पति को छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने पीछा कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

पति के साथ लौट रही पत्नी का बीच रास्ते में तीन बदमाशों ने रुकवाकर सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम देने का मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों का पीछा कर तीनों को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया है। मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं।
- आनंद शर्मा, पुलिस अधीक्षक, बाड़मेर