6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर पर अकेली महिला को इस हाल में देख इलाज करने आए कम्पाउंडर के उड़े होश

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Sep 18, 2018

Murder

जयपुर। जयपुर शहर में हत्या का एक राज पुलिस ने कल दोपहर में खोला और राहत की चंद सासें ली कि इस दौरान रात के अंधेरे में फिर से एक महिला की हत्या हो गई। हत्या अकेली रहने वाली एक बुजुर्ग महिला की हुई। राज सवेरे उस समय खुला जब महिला का इलाज करने आए कंम्पाउडर कमरे पर आया। बाद में जालूपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। डीसीसी सत्येन्द्र सिंह भी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। फोरेसिंक की टीम ने भी मौके से सबूत उठाए हैं।

अकेली रहती थी महिला
बुजुर्ग महिला हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची जालूपुरा पुलिस ने बताया कि होटल नीलम के पीछे अकेली रहने वाली साठ वर्षीय आसिफा के साथ यह वारदात हुई। वह डायबिटिज की रोगी थी और पास ही रहने वाला एक कम्पाउंडर नियमित रुप से उनको डायबिटिज का इंजेक्शन और दवाईयां देने आता था। आसपास के लोग भी अक्सर बीमारी के समय उनकी मदद करते थे। आज सवेरे कम्पाउंडर जब इंजेक्शन और दवाई देने आसिफा के कमरे पर पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद नहीं था। कमरा का दरवाजा हाथ लगाते ही खुल गया। जैसे ही कम्पाउंडर कमरे में घुसा तो आसिफा फर्श पर पड़ी थी। आसिफा के सिर और ठोड़ी पर चोट के गंभीर निशान थे।

पुलिस ने फोरेसिंक टीम की मदद से मौके से सबूत उठाए हैं। कमरे में रखा कुछ सामान उधर—उधर है। पुलिस ने बताया कि आसिफा का एक बेटा टोंक रहता है और चार अन्य बेटियों की शादी कर दी गई है। वह कई सालों से यहां अकेली रह रही थी। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

शुक्रवार रात ही शहर में हुई थी हत्या
शुक्रवार रात ही मानसरोवर के भृगु पथ पर रहने वाली साठ वर्षीय पुष्पा देवी की हत्या कर दी गई थी। लूट के इरादे से की गई इस हत्या का खुलासा पुलिस अफसरों की टीम ने सोमवार को ही किया है। सोमवार शाम तक भी पुलिस राहत की सांस नहीं ले सकी और सोमवार रात ही फिर से एक महिला की हत्या हो गई।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग