5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति न्यू ईयर पार्टी में मस्त, पड़ोसी कर गया पत्नी के साथ गंदा काम

पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय महिला अपने पति के साथ सांगानेर में किराए से रहती है...
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Jan 02, 2019

rape

जयपुर।

31 दिसम्बर की रात युवक न्यू ईयर के जश्न में डूबा हुआ था दूसरी तरफ पड़ोसी ने घर में घुसकर उसकी पत्नी को अपनी गंदी सोच का शिकार बना गया। जब पति न्यू ईयर की पार्टी मनाकर वापस लौटा तो पत्नी ने अपनी आपबीती बताई। इस पर युवक उसे लेकर थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय महिला अपने पति के साथ सांगानेर में किराए से रहती है। 31 दिसम्बर की रात महिला का पति न्यू ईयर का जश्न मनाने चला गया। पीछे से महिला को घर पर अकेला पाकर पड़ोसी वेदप्रकाश घर में घुस आया और डरा धमका कर महिला के साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपित ने घटना के बारें में बताने जान से मारने की धमकी दी। साथ ही आरोपित ने समाज में महिला को बदनाम करने की भी धमकी दी। न्यू ईयर पार्टी से महिला का पति वापस लौटा तो उसे घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवा कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।