9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

World Blood Donor Day: रक्तदान से कम कर सकते हैं वजन, जानिए और क्या हैं इसके फायदे…

World Blood Donor Day पर जानिए रक्तदान के क्या फायदे हैं—  
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Nidhi Mishra

Jun 14, 2018

World Blood Donor Day 2018 - Health Benefits of Donating Blood

World Blood Donor Day 2018 - Health Benefits of Donating Blood

जयपुर। आज World Blood Donor Day डे है। आप जानते ही हैं कि Blood donation के लिए अब राजस्थान में जागरूकता बढ़ी है। हाल ही में प्रदेश के जोधपुर जिले के ओसियां में एक शादी के आशीर्वाद समारोह में दूल्हा दुल्हन सहित कई मेहमानों ने रक्तदान कर समाज को बहुत ही अच्छा संदेश दिया था। ये बात तो सही है कि रक्तदान से आप किसी की जान बचा सकते हैं और जान बचाने से ज्यादा पुनीत कार्य कोई नहीं हो सकता, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रक्तदान करने से आप दूसरों के साथ साथ खुद को फायदा पहुंचा सकते हैं....!


नहीं जानते...! तो आइए हम आपको बताते हैं रक्तदान करने से आपके शरीर को कौनसे फायदे होते हैं—


1. हार्ट के लिए फायदेमंद- कई लोग नहीं जानते लेकिन रक्तदान हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद है। रक्तदान कर के आप अपने शरीर में आयरन के स्तर पर रोक बनाए रख सकते हैं, जो बहुत जरूरी है। बॉडी में अगर आयरन लेवल ज्यादा होता है तो आॅक्सीडेटिव क्षति हो सकती है, जो टिश्यू को डेमेज करती है। इसलिए, रक्त दान करना न केवल शरीर में आयरन लेवल को मेंटेन करता है बल्कि हार्ट डिसीज के खतरे को भी कम करता है। साथ ही रक्तदान समय से पहले उम्र बढ़ने, स्ट्रोक और दिल के दौरे के जोखिम को कम करके हार्ट हैल्थ में सुधार लाता है।


2. लिवर के लिए— रक्तदान से हार्ट और लिवर के फायदे के बारे में कोई रिसर्च ऐसा नहीं कहती, लेकिन लिवर और हार्ट पर रक्तदान का सकारात्मक असर देखा गया है। शरीर में आयरन लेवल हाई होने से लिवर पर दबाव पड़ता है। इसकी वजह से लिवर की समस्याओं से गुजरना पड़ता है। जबकि रक्तदान करने से खून में लोहे की मात्रा को स्थिर करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही आयरन डिपॉजिशन, लिवर के टिश्यू के आॅक्सीकरण की वजह होती है। इससे शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचता है। ये कैंसर पैदा कर सकता है। नियमित रक्तदान कैंसर की संभावना को कम करता है।

3. वजन घटाने के लिए— ये आज के लोगों के लिए सबसे बड़ा लाभ है। लोग हैल्थ कांशियस हो रहे हैं। अगर आप एक बार रक्त दान करते हैं, तो 650- 700 किलो कैलोरी तक कम कर सकते हैं। रक्तदान आपके शरीर के वजन को नियंत्रित करने में हेल्प कर सकता है। हालांकि इसे वजन कम करने के एकमात्र तरीके के रूप में इस्तेमाल नहीं करें। तीन महीने में एक बार ही ब्लड डोनेट करना चाहिए। इससे आपका स्वास्थ्य और आपके ब्लड में मौजूद हीमोग्लोबिन और आयरन का स्तर प्रभावित होगा।

4. मानसिक संतुष्टि के लिए— रक्तदान कर के आप हमेशा अच्छा फील करेंगे, क्योंकि आप एक नेक काम कर रहे हैं। फिर मानव रक्त का कोई विकल्प भी नहीं है। जो ब्लड हम डोनेट करते हैं, वो रोगियों की जरूरत के मुताबिक विभिन्न घटकों में विभाजित होता है और विभिन्न प्रयोजनों के लिए विभिन्न प्राप्तकर्ताओं (recipients) द्वारा उपयोग किया जा सकता है। हर बार जब हम ब्लड डोनेट करते हैं, तो हम 3 या 4 जरूरतमंदों की सहायता करते हैं और ये एहसास वाकई खुशी देने वाला है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग