6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Year Ender 2023: राजस्थान में एक ही परिवार के 7 लोगों की हो गई थी दर्दनाक मौत, लोग अब भी नहीं भूला पा रहे

Year Ender 2023: नई उम्मीदों के पंख लिए कुछ दिन बाद नए साल 2024 का आगाज होगा। लोग नए साल में विकास एवं खुशहाली की उम्मीद लगाए बैठे हैं। बीते साल में कई परिवारों को हादसों में जख्म भी मिले।

2 min read
Google source verification
rajasthan_year_ender.jpg

चौमूं/सामोद। Year Ender 2023: नई उम्मीदों के पंख लिए कुछ दिन बाद नए साल 2024 का आगाज होगा। लोग नए साल में विकास एवं खुशहाली की उम्मीद लगाए बैठे हैं। बीते साल में राजस्थान में कई परिवारों को हादसों में जख्म भी मिले। इसे परिजन ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोग भी भूला नहीं पा रहे हैं। कई तरह की क्राइम की घटनाओं ने भी आमजन में दहशत का माहौल पैदा किया है। साल 2024 में लोगों को चौमूं इलाके में विकास के साथ हादसों में कमी आने और क्राइम का ग्राफ कम होने की उम्मीद है।


बीते साल की घटनाओं पर नजर


1. 3 अगस्त को सामोद थाना इलाके के जाटावाली में बदमाशों ने ई-मित्र संचालक पर फायरिंग की थी। गोली लगने से युवक गंभीर रुप से घायल हो गया था। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हुआ। युवक दुकान से बाइक लेकर घर जा रहा था। तभी रास्ते में बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी।


2. 11 फरवरी को चौमूं-चंदवाजी स्टेट हाइवे पर बांसा खाल्डा में दो कारों की भिडंत में 12 जने घायल हो गए थे। आमने-सामने की भिडंत की वजह से सवार लोग बुरी तरह से फंस गए थे। बाद में होटल-ढाबों से पहुंचकर लोगों ने काफी मशक्कत से बाहर निकालकर उपचार के लिए चौमूं पहुंचाया।


3. 19 जून को चौमूं शहर के मोरीजा रोड स्थित राश्रीविहार कॉलोनी में चोर एक सूने मकान से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात समेट ले गए थे। परिजन गोवा घूमने गए हुए थे। वापस लौटे तो मकान में चोरी होने का पता चल पाया।


4. 7 जनवरी को चोरों ने शहर की धोली मंडी में सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। यहां से भी चोर कीमती सामान पार कर ले गए थे।


5. 29 सितंबर को शहर के भोजलावा रोड पर लक्ष्मी विहार कॉलोनी में दिन दहाड़े तीन-चार बदमाश मकान मालिक को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इससे शहर में दहशत पैदा हो गई थी। वारदात में बदमाश एक किलो सोना और कीमती दस्तावेज पार कर ले गए थे।


6. जनवरी, 2023 में नए साल की खुशी पर सीकर में देव स्थानों के दर्शन कर घर वापस लौट सामोद के एक ही परिवार के 7 लोगो व एक मित्र सहित आठ जनों की पलसाना के पास एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।


7. सामोद थाना क्षेत्र के महारकलां की पहाड़िया 8 नबम्बर को आग की लपटों से दहक उठी। दो हेक्टेयर से अधिक हिस्सा अपनी आगोश में ले लिया। जिसमें करीब 2 हेक्टेयर वन क्षेत्र की वनस्पति जलकर राख हो गई।

यह भी पढ़ें : रेलवे ने राजस्थान को दिए कई तोहफे, एक से तो दुनिया में मिलेगी पहचान