15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रहस्य और रोमांच का मिलेगा अनूठा तड़का

निर्देशक के. एस. मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की‌ कहानी जेल से फ़रार हो जानेवाले एक साइको किलर के आतंकी और डरावने बर्ताव पर आधारित है। फ़िल्म में रहस्य और रोमांच मिलेगा। इस फ़िल्म का निर्माण और निर्देशन करने‌ के अलावा फ़िल्म की पटकथा भी के. एस. मल्होत्रा ने लिखी है।
less than 1 minute read
Google source verification
रहस्य और रोमांच का मिलेगा अनूठा तड़का

रहस्य और रोमांच का मिलेगा अनूठा तड़का

जयपुर। देशभर में इस शुक्रवार यानी 11 नवंबर को रिलीज़ होने जा रही फ़िल्म 'अंत द एंड' (Film 'Anth The End') एक सस्पेंस-थ्रिलर फ़िल्म है। निर्देशक के. एस. मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की‌ कहानी जेल से फ़रार हो जानेवाले एक साइको किलर के आतंकी और डरावने बर्ताव पर आधारित है। फ़िल्म में रहस्य और रोमांच मिलेगा। इस फ़िल्म का निर्माण और निर्देशन करने‌ के अलावा फ़िल्म की पटकथा भी के. एस. मल्होत्रा ने लिखी है। वहीं फिल्म का संगीत विनय विनायक और संदीप सक्सेना ने दिया है।

इन कलाकारों ने किया अभिनय
फ़िल्म में सभी प्रमुख कलाकारों ने अभिनय की छाप छोड़ी है, मगर समीक्षा भटनागर एक्टिंग की बारीक़ी और अभिनय कौशल से दर्शकों का दिल‌ जीत लेती है। हाल ही फ़िल्म 'धूप छांव' में एक दमदार रोल में नज़र आईं समीक्षा इससे पहले कई टीवी शोज़ में भी‌ काम कर चुकी हैं। दिव्या दत्ता, मुकुल देव, देव शर्मा, अरुण बक्शी, दीपराज राणा, युगांत बदरी पांडे, लिलिपुट जैसे कलाकार फिल्म में अभिनय करते नजर आएंगे। फिल्म को 4 स्टार मिले हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग