17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आपकी सेहत का AI साथी: माइक्रोसॉफ्ट Copilot Health बताया किस स्पेशलिस्ट से मिलें

Microsoft Copilot Health: अब डॉक्टर से पहले समझेगा आपकी रिपोर्ट्स- वियरेबल्स, मेडिकल रिकॉर्ड्स और लैब रिपोर्ट्स को एक जगह जोड़कर देगा पर्सनलाइज्ड हेल्थ इनसाइट्स। अमरीका में शुरू, वेटलिस्ट ओपन, जल्द अन्य देशों और भाषाओं में होगा विस्तार।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Mar 17, 2026

Microsoft AI health tool: जयपुर. माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही अपने नए AI-पावर्ड हेल्थ टूल Copilot Health को लॉन्च किया है। यह Copilot ऐप के अंदर एक अलग, सुरक्षित स्पेस है, जो यूजर्स को उनकी पर्सनल हेल्थ डेटा को बेहतर समझने और उस पर एक्शन लेने में मदद करता है। कंपनी का कहना है कि आजकल लोगों के पास फिटनेस ट्रैकर्स, स्मार्टवॉच, लैब टेस्ट और मेडिकल रिकॉर्ड्स से ढेर सारा डेटा होता है, लेकिन उसे समझना मुश्किल रहता है। Copilot Health इसी समस्या का समाधान है।

वियरेबल डिवाइसेज से कनेक्ट होता है

यह टूल 50 से ज्यादा वियरेबल डिवाइसेज (जैसे Apple Health, Fitbit, Oura Ring) से कनेक्ट होता है। साथ ही अमेरिका के 50,000 से अधिक अस्पतालों और हेल्थकेयर संस्थानों से इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रेकॉर्ड्स (EHR) इंपोर्ट करने की सुविधा देता है। यूजर अपनी लैब रिपोर्ट्स, नींद पैटर्न, एक्टिविटी लेवल, वाइटल साइन्स आदि को जोड़ सकता है। AI इन सबका विश्लेषण कर पर्सनलाइज्ड इनसाइट्स देता है—जैसे नींद की कमी के कारण क्या हैं, हेल्थ ट्रेंड्स क्या कह रहे हैं, संभावित समस्याएं क्या हो सकती हैं।

कौनसे डॉक्टर से मिलें बताएगा टूल

एक खास फीचर है डॉक्टर सुझाव: अगर कोई समस्या दिखती है, तो यह बताता है कि किस स्पेशलिस्ट से मिलना चाहिए—जनरल फिजिशियन, ऑर्थोपेडिक, गायनेकोलॉजिस्ट या अन्य। लोकेशन, इंश्योरेंस और भाषा के आधार पर आसपास के डॉक्टर सर्च करने का ऑप्शन भी है। डॉक्टर अपॉइंटमेंट से पहले पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण सवाल भी सुझाता है, ताकि मरीज बेहतर तैयारी कर सके। Copilot Health डॉक्टर को रिप्लेस नहीं करता, बल्कि मरीज को एम्पावर करता है।

प्राइवेसी पर जोर

कंपनी ने प्राइवेसी पर खास जोर दिया है—डेटा अलग से स्टोर और एन्क्रिप्टेड रहता है। यूजर कभी भी डेटा डिलीट या कनेक्शन हटा सकता है। जानकारी क्रेडिबल हेल्थ ऑर्गेनाइजेशंस (50 देशों से) और हार्वर्ड हेल्थ जैसे सोर्स से ली जाती है, साथ में साइटेशंस भी दिए जाते हैं। फिलहाल यह सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध है, अंग्रेजी भाषा में और 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए। लॉन्च के साथ ही वेटलिस्ट ओपन कर दी गई है। इच्छुक यूजर्स microsoft.ai पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं।

अन्य देशों, भाषाओं और वॉइस ऑप्शंस में विस्तार की तैयारी

कंपनी ने फेज्ड रोलआउट की बात कही है—पहले चुनिंदा यूजर्स को एक्सेस मिलेगा, फिर धीरे-धीरे सबको। माइक्रोसॉफ्ट का प्लान है कि जल्द ही अन्य देशों, भाषाओं और वॉइस ऑप्शंस में इसे विस्तार दिया जाए।यह लॉन्च AI के हेल्थकेयर में बढ़ते इस्तेमाल का संकेत है। ओपनएआई और एंथ्रोपिक जैसे प्लेयर्स पहले ही ऐसे टूल्स ला चुके हैं। माइक्रोसॉफ्ट का मानना है कि इससे लोग अपनी सेहत पर ज्यादा कंट्रोल रख पाएंगे और हेल्थकेयर सिस्टम को आसानी से नेविगेट कर सकेंगे।