4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नर्सरी ने तैयार किए 1.63 लाख पौधे

उप वन संरक्षक इंगांनप स्टेज द्वितीय जैसलमेर की मोहनगढ़ में हाई टेक नर्सरी आई हुई है।
2 min read
Google source verification
jaisalmer news

jaisalmer news

जैसलमेर . उप वन संरक्षक इंगांनप स्टेज द्वितीय जैसलमेर की मोहनगढ़ में हाई टेक नर्सरी आई हुई है। इस हाईटेक नर्सरी में हर साल लाखों पौधे तैयार किए जा रहे है। नर्सरी में तैयार किए जा रहे पौधों का उपयोग वन विभाग की ओर से अपनी विभिन्न साइट्स पर किया जाता है।

उधर, किसानों व ग्रामीणों को वितरण के लिए भी नर्सरी में पौधे तैयार किए जाते है। इस सत्र में पौधे वितरण करने, पौधारोपण के लिए व अन्य योजनाओं के तहत वन विभाग ने लगभग 1 लाख 63 हजार पौधे तैयार किए गए। अब वन विभाग व किसान भी बरसात का इंतजार कर रहे है।

बारिश के होते ही हाइटेक नर्सरी से पौधों की बिक्री शुरू हो जाएगी। वन विभाग की ओर से छोटे पौधों की कीमत 5 रुपए व बड़े पौधों की कीमत 8 रुपए निर्धारित की गई है। इस संबंध में क्षेत्रीय वन अधिकारी विद्याधर सिंह ने बताया कि हाईटेक नर्सरी में विभिन्न योजनाओं के तहत 1,63,000 पौधे तैयार किए गए है, जिसमें एमजीएच योजना के तहत 65000 पौधे, वितरण के लिए 30000 पौधे, प्रादेशिक सेना के लिए 35000 पौधे, नई साइट के लिए 18000 पौधे तथा अन्य तीन साइट्स के लिए लगभग 15000 पौधे शामिल है।

मोहनगढ़ की हाइटेक नर्सरी हर लाखों पौधे तैयार किए जा रहे है। नर्सरी से पौधे खरीदने के लिए किसान दूर-दूर के इलाकों से पहुंचते है। बारिश के मौसम के शुरू होते ही यहां पर किसानों की भीड़ देखने को मिलती है। यहां पर हाइटेक नर्सरी में तैयार किए गए पौधों की निगरानी व सार-संभाल कर रहे चौकीदार बांका राम ने बताया कि इस नर्सरी में लाखों पौधे तैयार किए गए है।

छायादार में नीम, शीषम,, करंज, गुड़ेल, अमलतास, गुलमोहर, बकैल, अषोका, रोहिड़ा, खेजड़ी, बड़, पीपल, फलों में नीम्बू, अनार, अमरूद, बेलपत्र, फूलों में बोगन बैल, गुलाब, सदाबहार, चम्पा, कनेर, चमेली, कनेर, मोगरा सहित अन्य कई प्रकार के पौधे नर्सरी में तैयार किए गए है।