25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षक दिवस पर 1014 नए गुरुजी जाएंगे जयपुर, 20 लाख खर्च करेगी सरकार

-शिक्षक दिवस पर जयपुर में आयोजनीय समारोह में होंगे शामिल-शिक्षा अधिकारियों ने तैयारियां पूरी की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 31 Aug 2018, 12:16 PM IST

jaisalmer

शिक्षक दिवस पर 1014 नए गुरुजी जाएंगे जयपुर, 20 लाख खर्च करेगी सरकार

जैसलमेर. चुनावी साल में राज्य सरकार आगामी 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के मौके पर जयपुर के अमरुदों के बाग में जो जलसा आयोजित करने जा रही है, उसमें भाग लेने के लिए सीमावर्ती जैसलमेर जिले से 1014 शिक्षक-शिक्षिकाएं भाग लेंगे। ये सब गुरुजन वे होंगे, जिन्होंने मौजूदा सरकार के कार्यकाल में यानी दिसम्बर, 2013 से अब तक सरकारी नियुक्ति हासिल की है। जिले के दोनों शिक्षा विभागीय कार्यालयों प्रारंभिक और माध्यमिक की ओर से इस संबंध में तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। राजस्थान में सबसे ज्यादा दूरी तय कर जयपुर पहुंचने वाले शिक्षक जैसलमेर जिले में ही पदस्थापित हैं। ये शिक्षक 4 सितम्बर को सायंकाल यहां से रवाना होकर 5 तारीख को जयपुर पहुंचेंगे तथा वहां से शााम अथवा रात्रि को पुन:जैसलमेर आएंगे।

परिचय पत्र तैयार करवाए गए
जानकारी के अनुसार दिसम्बर 2013 से अब तक के यानी साढ़े चार साल की अवधि के दौरान जैसलमेर जिले के सरकारी विद्यालयों में नियुक्ति पाए तमाम श्रेणियों के गुरुजनों को जयपुर भेजने की तैयारी के सिलसिले में उनके परिचय पत्र तैयार करवाए गए हैं। जानकारी के अनुसार जिले से प्रारंभिक शिक्षा से जुड़े 613 और माध्यमिक के 401 ?िाक्ष् ाकों को जयपुर जाना होगा। शिक्षक दिवस पर राजधानी में आयोजनीय जलसे में नए शिक्षकों को अनिवार्य रूप से भाग लेना होगा।इसमें असाध्य बीमारी से ग्रस्त, गर्भवती शिक्षिकाओं, जिन शिाक्षिकाओं का बच्चा छोटा हो अथवा जो शिक्षक दिव्यांग हो, उन्हें जयपुर जाने से छूट दी गई है। शिक्षकों के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी जयपुर जाना होगा।

20 लाख रुपए होंगे खर्च
जानकारी के अनुसार जयपुर जाने वाले शिक्षकों को नियमानुसार टीए, डीए देय होगा। यह राशि प्रति शिक्षक 1800-2000 रुपए तक होगी। इस तरह से सरकारी खजाने पर 20 लाख तक का भार पडऩे वाला है। शिक्षकों को टीए-डीए का भुगतान संबंधित विद्यालय के संस्था प्रधान के माध्यम से उनके बैंक खातों के जरिए करवाया जाएगा। जो शिक्षक यहां से जयपुर जाएंगे, उन्हें सभास्थल पर जिले के बनवाए जाने वाले नियंत्रण कक्ष् ा में पहले हाजिरी देनी होगी। उसी आधार पर उनका जयपुर पहुंचना सत्यापित होगा।

फैक्ट फाइल -
-05 सितम्बर को जयपुर में होगा कार्य?म
-613 शिाक्षक प्रारंभिक शिक्षा के
-401 माध्यमिक शिक्षा विभाग से
-1800 रु. करीब प्रत्येक शिक्षक को मिलेंगे

सभी तैयारियां पूरी
शिक्षक दिवस पर जयपुर में आयोजित होने वाले जनसंवाद कार्यक्रम में जिले से वांछित शिक्षकों को ले जाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें कुछ श्रेणियों को छोडक़र बाकी सभी शिक्षकों को भाग लेना अनिवार्य है।
-रामधन जाट, जिला शिक्षा अधिकारी प्रा., जैसलमेर