5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ध्वस्त जीएलआर की 15 दिन बाद भी नहीं ली सुध,हो सकता है बड़ा हादसा

लाठी. गांव के दर्जी मोहल्ले में स्थित जीएलआर की छत ध्वस्त होने के 15 दिन बाद भी जलदाय विभाग की ओर से उसकी सुध नहीं ली गई है। ऐसे में यहां हादसे की आशंका बनी हुई है।
less than 1 minute read
Google source verification
jaisalmer

ध्वस्त जीएलआर की 15 दिन बाद भी नहीं ली सुध,हो सकता है बड़ा हादसा

जैसलमेर/लाठी. गांव के दर्जी मोहल्ले में स्थित जीएलआर की छत ध्वस्त होने के 15 दिन बाद भी जलदाय विभाग की ओर से उसकी सुध नहीं ली गई है। ऐसे में यहां हादसे की आशंका बनी हुई है। गौरतलब है कि जलदाय विभाग की ओर से वर्षों पूर्व दर्जी मोहल्ले में जीएलआर का निर्माण करवाया गया था। निर्माण के बाद समय पर मरम्मत नहीं किए जाने के कारण जीएलआर जर्जर पड़ी थी। गत 15 दिन पूर्व उसकी छत भरभरा कर गिर गई थी। 15 दिन बाद भी छत का मलबा जीएलआर के अंदर पड़ा है तथा जीएलआर की दीवारें जर्जर पड़ी है। ऐसे में जीएलआर के कभी भी ध्वस्त हो जाने और किसी हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। बावजूद इसके जलदाय विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। दर्जी मोहल्ले में निवास कर रहे ग्रामीणों ने जलदाय विभागाधिकारियों से यहां नई जीएलआर की मरम्मत करवाने की मांग की है।