4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध देशी शराब के 20 कर्टन बरामद,आरोपी गिरफ्तार

फलसूण्ड पुलिस ने नई भीखोड़ाई में एक खेत में दबिश देकर चारे में छिपाई गई 20 कार्टन अवैध देशी शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
less than 1 minute read
Google source verification
jaisalmer

अवैध देशी शराब के 20 कर्टन बरामद,आरोपी गिरफ्तार

जैसलमेर/पोकरण. फलसूण्ड पुलिस ने नई भीखोड़ाई में एक खेत में दबिश देकर चारे में छिपाई गई 20 कार्टन अवैध देशी शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी वगतसिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक डॉ.किरण कंग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव को देखते हुए अवैध शराब की धरपकड़ को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मुखबीर से सूचना मिली कि नई भीखोड़ाई सरहद में एक बाड़े में अवैध देशी शराब छिपाकर रखी गई है। जिस पर थानाधिकारी, मुख्य आरक्षक दिनेशकुमार, मूलदान, वीरसिंह, भोपालसिंह, देवेन्द्रसिंह मौके पर पहुंचे तथा नेतासर निवासी भोमाराम पुत्र मगाराम जाट के खेत में दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने खेत में चारे के बाड़े में रखी 20 कार्टन अवैध देशी शराब बरामद की तथा आरोपी भोमाराम को गिरफ्तार किया। फलसूण्ड पुलिस ने नई भीखोड़ाई में एक खेत में दबिश देकर चारे में छिपाई गई 20 कार्टन अवैध देशी शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया।