
जैसलमेर/पोकरण। पोकरण से तीन किमी दूर रामदेवरा रोड पर गोमट के गड़ीसर तालाब के पास मंगलवार को सुबह एक थ्री-व्हीलर टैक्सी अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। जिससे टैक्सी सवार तीन युवक घायल हो गए। जिनमें से एक गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया। एक टैक्सी में सवार कुछ युवक गोमट से पोकरण की तरफ आ रहे थे। तेज गति होने के कारण गड़ीसर तालाब के पास टैक्सी का अचानक संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रहे एक टर्बो ट्रक से टकरा गई। जिससे टैक्सी पलटकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में टैक्सी सवार स्थानीय निवासी रऊफ (18) पुत्र फरीदशाह, सरफराज (15) पुत्र सिकंदरशाह व शहनवाज (19) पुत्र सत्तारशाह घायल हो गए। उन्हें तत्काल स्थानीय राजकीय अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने शहनवाज को गंभीर हालत के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर कर दिया। सूचना मिलने पर मुख्य आरक्षक धन्नाराम विश्रोई मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और वाहनों को सडक़ से दूर कर यातायात सुचारु किया।
Published on:
06 Nov 2018 04:07 pm
