
8 injured due to car overturned in Jaisalmer
जैसलमेर। जैसलमेर जिले में रविवार देर रात को फतेहगढ़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज गति में जा रही कार पलट गई। कार के पलट जाने के कारण उसमें सवार 8 लोग घायल हो गए। हादसे में सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि फतेहगढ़ के ऊंडा फांटा पर यह हादसा हुआ। जहां तेज गति पर अचानक ब्रेक लगाने के कारण देर रात यह हादसा हुआ। कार में सवार लोग तनोट से बाड़मेर की ओर जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को कार से निकालकर 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उनका इलाज जारी है।
आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार को भी जिले के दो अलग-अलग हिस्सों में दो दिल दहला देने वाले सड़क हादसे हुए। जिनमें एक की मौत हो गई जबकि तीन जने घायल हो गए। घायलों में एक विदेशी महिला शामिल थी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नीम्बा से सम की तरफ जाते हुए एक एसयूवी के पलटने से उसमें सवार कमरदीन (25) पुत्र अली निवासी नीम्बा की मौत हो गई। जबकि शोयबदीन तथा हाजी खां घायल हो गए। हादसे के बाद मृतक व घायलों को जवाहर चिकित्सालय लाया गया। जहां बड़ी तादाद में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की भीड़ उमड़ी रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तिपहिया वाहन पलटी खा गया
दूसरी ओर सिविल एयरपोर्ट की तरफ जाते हुए एक तिपहिया वाहन पलटी खा गया। जिससे उसमें सवार महिला ब्रिटिष पर्यटक एलेक्जेंड्रा (24) के चोटें आई। मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस के पायलट नारायणसिंह और इएमटी गोपाल ने उसे प्राथमिक उपचार दिया और अस्पताल पहुंचाया।
Published on:
15 Oct 2018 01:06 pm
