
जैसलमेंर में हुई चोरी
जैसलमेंर :- शनिवार देर शाम केला पाडा निवासी जयसिंह केला के मकान में करीब 8 बजे चोरो ने घर के ऊपरी हिस्से से सेंध मार कर सोने चांदी के आभूषण व नकदी चुराई।
जानकारी के अनुसार चोर घर के पीछे वाली गली सिथित स्कूल से घर के ऊपरी हिस्से में पहुचे ओर दरवाजा तोड़ कर नीचे आये अंदर कमरे में बंद लाइट चालू कर अलमारी से 2 तोला सोने की चैन करीब 1 kg चांदी व 30000 तक का नकदी चुरा कर वारदात को अंजाम दिया।
तबि कुछ ही देर बाद जयसिंह की पुत्रवधू तैयार होने घर के ऊपरी हिस्से पहुची तो देखा अलमारी खुली पड़ी थी कमरे की लाइट चालू थी , उन्होंने तुरंत अपने पति को इस विषय मे सूचना दी तभी जयसिंह केला व उनके पुत्र दोनों घर पहुचे ओर उन्होंने चोरी हुए सामन की जानकारी ली और तुरंत इस विषय मे पुलिस कोतवाली में fir दर्ज करवाई । पुलिस मौके पर पहुची ओर जायजा लिया ।
Published on:
14 Oct 2018 09:59 am
