5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने साइकिल पर पहुंचा स्वर्णनगरी

पर्यावरण संरक्षण व आमजन में जनजागरण को लेकर जम्मू कश्मीर से रवाना हुआ साइकिल सवार शनिवार को स्वर्णनगरी पहुंचा। यहां स्थानीय लोगों ने उनकी अगवानी की और हौसला बढ़ाया।
less than 1 minute read
Google source verification
jaisalmer

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने साइकिल पर पहुंचा स्वर्णनगरी

जैसलमेर.पर्यावरण संरक्षण व आमजन में जनजागरण को लेकर जम्मू कश्मीर से रवाना हुआ साइकिल सवार शनिवार को स्वर्णनगरी पहुंचा। यहां स्थानीय लोगों ने उनकी अगवानी की और हौसला बढ़ाया। गौरतलब है कि बाड़मेर जिलांतर्गत लंगेरा कोजोणियो की ढाणी निवासी नरपतसिंह राजपुरोहित साइकिल राइडिंग के माध्यम से जागरुकता का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने छह वर्षों में सैंकड़ों किमी की यात्रा कर जगह-जगह 83 हजार से अधिक पौधे लगाए गए ह और अब तक 24 हजार किमी की यात्रा की है।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने साइकिल पर पहुंचा
पोकरण. पर्यावरण संरक्षण व आमजन में जनजागरण को लेकर जम्मू कश्मीर से दूसरी बार 27 जनवरी को साइकिल पर रवाना हुआ एक पर्यावरणप्रेमी शुक्रवार को पोकरण पहुंचा। यहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया गया। गौरतलब है कि बाड़मेर जिलांतर्गत लंगेरा कोजोणियो की ढाणी निवासी नरपतसिंह राजपुरोहित पर्यावरण संरक्षण, समाज में देश की युवापीढ़ी में सामाजिक कार्यों के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से साइकिल राइडिंग के माध्यम से देश के कोने-कोने में लोगों को जागरुक करने का कार्य कर रहे हैै। उनकी ओर से लगभग छह वर्षों में सैंकड़ों किमी की यात्रा कर जगह-जगह 83 हजार से अधिक पौधे लगाए गए है। उन्होंने अब तक 24 हजार किमी की यात्रा कर 132 हरिण, पांच मोर, पांच खरगोश सहित कई पशुओं को बचाने और 2300 परिण्डे लगाने का कार्य किया है। उसने 11 बार रक्तदान कर युवाओं को संदेश दिया। उन्होंने बताया कि यदि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरुकता नहीं होगी, तो आने वाले समय में परेशानियां होगी।