4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समीक्षा बैठक में एडीएम ने अधिकारीयों की इस बात पर जताई नाराजगी

-अनुपस्थित रहने पर अधिकारियों को नोटिस देने को कहा
2 min read
Google source verification
ADM has expressed displeasure with information not taken by officials

समीक्षा बैठक में एडीएम ने अधिकारीयों की इस बात पर जताई नाराजगी

जैसलमेर. शहर के कलक्ट्रेट सभाकक्ष में अतिरिक्त जिला कलक्टर विरेन्द्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया हैं। बैठक के प्रारंभ में अतिरिक्त जिला कलक्टर वर्मा ने बताया कि 1 अप्रेल 2018 से 31 जुलाई 2018 तक हुए कार्यों की समीक्षा की जारही है। इस दौरान जिला परिषद की ओर से महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के अधीन रोजगार पैदा करने के संबंध में समीक्षा की गई एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास एवं निर्मित आवास के संबध में प्रत्येक समिति के विकास अधिकारियों या उनके प्रतिनिधियों से जानकारी ली गई। उपस्थित अधिकारी अब तक की प्रगति से अवगत नहीं करा सके। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य होने वाली बैठकों में जानकारी के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार यूआईटी की ओर से आंवटित लक्ष्यों के विरुद्ध बीस सूत्री कार्यक्रम में शून्य प्रगति की गई हैं जो चिन्ताजनक है। इसी प्रकार से चिकित्सा विभाग की ओर से संस्थागत प्रसव की भी प्रगति न्यून है। इसके उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएल बुनकर को निर्देश दिए कि जैसलमेर जिला आकांक्षी होने के कारण शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव होना अनिवार्य है। इसके लिए एक विशेष अभियान शुरू करना है। संबंधित चिकित्सा अधिकारियो एवं कर्मचारियों को इसके संबंध में विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया जाए। बैठक के दौरान बिन्दुवार समीक्षा की गई। जो अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं हुए उन्हे नोटिस जारी करने को कहा। समीक्षा बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर वर्मा निर्देश दिए कि आवटित लक्ष्यों का शत प्रतिशत प्राप्त करना सुनिश्चित करें। बैठक के अंत में मुख्य आयोजना अधिकारी डॉ. बीएलमीणा की ओर से उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मासिक प्रगति रिर्पोट प्रत्येक माह की 05 तारीख तक भिजवाना सुनिश्चित करें।

जिलास्तरीय सम्मेलन को लेकर जनसंपर्क
पोकरण. विश्वकर्मा सुथार समाज एकता मंच की ओ रसे आगामी दो सितम्बर को पोकरण में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के गांवों में जाकर जनसंपर्क किया। समाज के ताराचंद जैमला, मगाराम भादरिया, शंकरलाल झलारिया ने झलारिया, भाखरी, लालपुरा, कलाऊ, बुड़किया, ऊंठवालिया, देदाबेरा, चांदसमा, बड़ा मड़ला, पनी मड़ला, सोडसर, ढढू, बामणु, लवां, जोगाराम केलावा, देवाराम चाचा, रेंवताराम रामदेवरा ने चाचा, ओढाणिया, भादरिया, लाठी, कस्तूराराम भीखोड़ाई, मोहनराम मावा, भाखरराम रामदेवरा, बगताराम ने रामदेवरा, सादा, सिहड़ा, छायण, दिधु, अजासर, अवाय, नाचना, सत्याया, चांदसर, बरड़ाना, लोहारकी, गोपाराम झलोड़ा, तेजाराम राजमथाई, भीखाराम झलोड़ा ने फलसूण्ड क्षेत्र, मोहनराम सनावड़ा, देवाराम नानणियाई, ताराचंद जैमला, सगताराम केलावा ने नानणियाई, मोडरडी, सनावड़ा, सांकड़ा, लूणा, बेतीना, भैंसड़ा, राजगढ, ओला, डांगड़ी आदि गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने समाज के लोगों से दो सितम्बर को पोकरण में आयोजित सम्मेलन में भाग लेने के लिए पीले चावल बांटे।