11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

jaisalmer: पुलिस पर बदसलूकी का आरोप, आधे घंटे तक दिया धरना

पोकरण के मंगलपुरा विद्यालय स्थित मतदान केन्द्र पर मंगलवार को पुलिसकर्मी के धक्के से हंगामा हो गया। मतदान के लिए पहुंचे शिक्षाविद् विष्णुकुमार छंगाणी से धक्का-मुक्की के बाद लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। धरने पर बैठे लोगों ने कार्रवाई की मांग की, समझाइश और लाइन हाजिर के भरोसे पर मामला शांत हुआ।
2 min read
Google source verification
jaisalmer

पोकरण. मंगलपुरा विद्यालय के बाहर धरने पर बैठे लोग। पत्रिका

पोकरण. कस्बे के मंगलपुरा विद्यालय में स्थित मतदान केन्द्र पर उस समय हंगामे की स्थिति हो गई, जब एक पुलिसकर्मी ने शिक्षाविद् को धक्का दे दिया। शिक्षाविद् विष्णुकुमार छंगाणी मंगलवार को दोपहर बाद यहां मतदान के लिए आए। इस दौरान यहां खासी भीड़ लगी हुई थी। भीड़ को दूर हटाने के दौरान एक पुलिसकर्मी ने उन्हें धक्का दे दिया। जिससे गुस्साए लोगों ने पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी की। जिसके बाद पुलिस ने लोगों को मतदान केन्द्र से दूर करने का प्रयास किया तो गुस्साए लोग धरने पर बैठ गए।

उन्होंने पुलिसकर्मी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू की। सूचना पर विधायक महंत प्रतापपुरी, भाजपा जिलाध्यक्ष दलपत हींगड़ा यहां पहुंचे। नारेबाजी कर रहे लोगों ने उन्हें पुलिस की ओर से धक्का मुक्की करने एवं बदसलूकी करने की शिकायत करते हुए पुलिसकर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्रसिंह राठौड़ व वृताधिकारी कैलाशकंवर राठौड़ ने यहां पहुंचकर लोगों से समझाइश की और संबंधित पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर करने का भरोसा दिलाया। जिस पर मामला शांत हुआ।

पहले हुई तनातनी की स्थिति

मंगलपुरा मतदान केन्द्र पर ही दोपहर में एक बार तनातनी की स्थिति हो गई। एक मतदाता के मतदाता सूची में नाम आगे-पीछे होने पर एजेंट ने आपत्ति जताई। जिसके बाद मतदान अधिकारी ने वोट दिलवा दिया। जिसके बाद एक बारगी यहां तनातनी की स्थिति हुई, लेकिन आपसी समझाइश से मामला शांत करवा दिया गया।

दस वार्डों में सीधा मुकाबला, पंद्रह वार्डों में बहुकोणीय समीकरण

पोकरण. नगरपालिका चुनाव में मतदान पूरा होते ही अब मुकाबला ईवीएम से निकलकर बहुमत के गणित तक पहुंच गया है। भाजपा लगातार दूसरी बार बोर्ड बनाने का दावा कर रही है, जबकि कांग्रेस पांच साल बाद सत्ता में वापसी की उम्मीद लगाए है। पोकरण में पिछले 30 वर्षों में अध्यक्ष पद पर भाजपा और कांग्रेस बारी-बारी से काबिज रही हैं। इस बार 10 वार्डों में सीधा मुकाबला है, जबकि 15 वार्डों में दो से अधिक प्रत्याशी मैदान में रहे। चार वार्डों में कांग्रेस ने निर्दलीयों को समर्थन दिया है।