5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामदेव मेले से पहले सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने एटीएस जोधपुर की टीम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
rajasthan news

रामदेव मेले से पहले सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने एटीएस जोधपुर की टीम

जैसलमेर. शहर में अगले महीनें शुरू होने वाले बाबा रामदेव ***** मेले से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने एटीएस जोधपुर की टीम शुक्रवार की दोपहर रामदेवरा पहुंची। जहां उन्होंने विभिन्न स्थानों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एटीएस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमेश मोर्य के नेतृत्व में शुक्रवार की दोपहर 30 से अधिक की ईआरटी के ससस्त्र कमांडो रामदेवरा पहुंचे उन्होंने मेला चौक सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों का विस्तार से जायजा लिया व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर व्यवस्थाएं देखी।

इसके अलावा जन जन की आस्था के केंद्र बाबा रामदेव की समाधि स्थल को उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था की गहनता से जांच की मंदिर के अंदर प्रवेश करने वाले और निकासी द्वार और अन्य रास्तों का बारीकी से अवलोकन किया। मंदिर परिसर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्थाएं जांची -परखि ईआरटी टीम के इंस्पेक्टर अजित पाल ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया पत्रिका टीवी न्यूज़ को विशेष भेंट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एटीएस रमेश मोर्य ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान का सबसे बड़ा ***** मेला यहां भरेगा ऐसे में 50 लाख से अधिक श्रद्धालु यहां आएंगे भीड़ भाड़ के दौरान संदिग्ध व्यक्ति या कोई अन्य असमाजिक तत्व किसी प्रकार की घटना को अंजाम नही दे इसलिए सुरक्षा के लिहाज से आपात स्थति के लिए टीम तत्पर रहेगी।

मेले में सुरक्षा व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहेगी व आपात स्थति इमरजेंसी होने पर प्रशिक्षित कमांडो यहां की स्थिति अपने नियंत्रण में लेकर तत्काल कार्रवाई कर सकेंगे उन्होंने बाबा के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को विश्वास दिलाया कि सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती जाएगी वह यहां आने वाले श्रद्धालु दर्शन कर अच्छी यादे लेकर जाएंगे।

Read more : राजस्थान में यहां हुई मूसलाधार, जयपुर में छितराई बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में तेज बारिश के दिए संकेत

Read more : पॉलीथिन रोकने के लिए एटीएम की तर्ज पर मशीन, पांच रुपए डालों और ले जाओ कपड़े के 2 बैग