
शोभायात्रा में महाराष्ट्र के बैंड व बीएसएफ के ऊंट होंगे आकर्षण
पोकरण. विश्व हिन्दू परिषद की ओर से रामनवमी के मौके पर कस्बे में आयोजित होने वाली शोभायात्रा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। साथ ही शोभायात्रा के आकर्षण को बढ़ाने के लिए भी कई तरह के नवाचार किए जा रहे है। गौरतलब है कि विहिप की ओर से प्रतिवर्ष रामनवमी के मौके पर कस्बे में शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष 30 मार्च को शोभात्रा आयोजित होगी। जिसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है तथा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। साथ ही जनसंपर्क भी तेज कर दिया गया है और आमजन से अधिकाधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित कर शोभायात्रा को सफल बनाने का न्यौता दिया जा रहा है। रामनवमी महोत्सव समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सत्यनारायण पुरोहित ने बताया कि शोभायात्रा भव्य व विशाल हो, इसके लिए कार्यकर्ताओं की ओर से बाजारों, घरों में जाकर पीले चावल बांटकर न्यौता दिया जा रहा है। साथ ही पताका व स्टीकर देकर शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे है। उन्होंने बताया कि इस शोभायात्रा में सांकड़ा, रामदेवरा, लाठी खंड व झलारिया क्षेत्र से दुपहिया वाहनों पर बड़ी संख्या में ग्रामीण वाहन रैलियां के रूप में पोकरण पहुंचेंगे और शोभायात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर समिति के मंत्री राधेश्याम भार्गव, वीरमसिंह सनावड़ा, धनराज गहलोत, गुमानाराम चौधरी, सुरेश रंगा, देवीलाल बिस्सा, आशाराम माली सहित कार्यकर्ताओं की ओर से तैयारियां को अंतिम रूप देने के साथ विभिन्न समाजों के लोगों से झांकियों के लिए भी संपर्क किया जा रहा है।
बैंड व ऊंट रहेंगे आकर्षण
समिति के अध्यक्ष पुरोहित ने बताया कि महाराष्ट्र का बैंड व बीएसएफ के ऊंट इस शोभायात्रा में आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र से विशेष बैंड बुलवाया गया है, जो अपनी प्रस्तुति देंगे। साथ ही सीमा सुरक्षा बल के ऊंट भी इस शोभायात्रा में शामिल होंगे। शृंगारित ऊंट आमजन को आकर्षित करेंगे। शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार को बैठक भी आयोजित की गई और व्यवस्थाओं को लेकर विचार विमर्श किया गया।
Published on:
28 Mar 2023 05:31 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
