5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केरल के बाइकर की जैसलमेर में मौत, पढ़े पूरी खबर

जैसलमेर जिले के रेगिस्तानी इलाकों में इंडिया बाहा रैली के आयोजन से पहले दु:खद खबर आई जब इसमें भाग लेने के लिए केरल से आए एक बाइकर का शव जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में मिला।
2 min read
Google source verification
jaisalmer

केरल के बाइकर की जैसलमेर में मौत, पढ़े पूरी खबर

जैसलमेर. जैसलमेर जिले के रेगिस्तानी इलाकों में इंडिया बाहा रैली के आयोजन से पहले दु:खद खबर आई जब इसमें भाग लेने के लिए केरल से आए एक बाइकर का शव जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में मिला। 36 वर्षीय बाइकर अस्वाकमोन थरोथ करकांताविदा की मौत के मामले में शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद खुलासा हुआ कि गर्दन की हड्डी टूटने से उसकी मौत हुई। गौरतलब है कि बाइक रैली की शुरुआत से पहले गुरुवार को अस्वाकमोन अन्य बाइकर्स के साथ पूर्वाभ्यास के तहत मरुस्थलीय इलाकों में निकला था। आगे चलकर वह अपने साथियों से बिछड़ गया तथा उसका शव शुक्रवार को शाहगढ़ थाना क्षेत्र में नयातला के पास मिला था। इस संबंध में उसकी गुमसुदगी की रिपोर्ट सम थाना में दर्ज करवाई गई थी।
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी
शुक्रवार को सम थाना पुलिस ने अस्वाकमोन का शव जिला मुख्यालय स्थित जवाहर चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। शनिवार को उसका पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में उसकी गर्दन की हड्डी टूटी पाई गई। मौत के कारणों की और विस्तार से जानकारी के लिए उसके विसरा के नमूने लिए गए हैं। जिन्हें एफएसएल जांच के लिए भेजा जाएगा। इस बीच मृतक बाइकर की पत्नी और ससुर आदि जैसलमेर पहुंच गए तथा उन्हें शव सुपुर्द किया गया। जानकारी के अनुसार परिजनों ने शव को जैसलमेर में ही दफनाने का निर्णय लिया।
हादसे का शिकार हुआ बाइकर
मौत के कारण का खुलासा होने के बाद यह माना जा रहा है कि बाइकर की मौत रेगिस्तान में प्यास के कारण नहीं हुई बल्कि वह हादसे का षिकार हो गया। यह भी जानकारी मिली है कि अस्वाकमोन का शव जहां मिला था, वहां से कुछदूरी पर उसका हेलमेट गिरा हुआ मिला था। संभवत: रेगिस्तानी क्षेत्र में बाइकर उछल कर गिरा और उसका हेलमेट सिर से निकल गया तथा वह गर्दन के बल जमीन पर गिरा, जिससे उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई। जानकारी के अनुसार साथियों से बिछडऩे के बाद अस्वाकमोन ने अपनी पत्नी तथा गु्रप सदस्यों को मोबाइल से सम्पर्क करने की कोशिश की, लेकिन नेटवर्क नहीं मिलने से उसकी बात नहीं हो पाई। तब उसने उन्हें मैसेज किए। वे मैसेज भी संबंधित लोगों को तब मिले, जब उसके शव को सम थाना में लाया गया।
केरल का रहवासी था बाइकर
पश्चिमी सीमा के अंतिम जैसलमेर जिले के मरुस्थलीय क्षेत्र में बाइक रैली में भाग लेने आया अस्वाकमोन थरोथ पुत्र अहमद एके केरल के कन्नूर जिले का रहने वाला था। गुरुवार को उसके गुम होने के बाद साथियों ने उसे खूब ढूंढ़ा तथा सम पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद पुलिस भी उसकी खोज में जुटी। तब उसका षव बरामद किया गया था। बाइकर की मौत का पता चलने के बाद इंडिया बाहा रैली में भाग लेने आए सवारों में शोक का माहौल बन गया।